फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Surprising inspection in school chamba, three teachers and clerk including principal found absent

स्कूल में औचक निरीक्षण, प्रिंसिपल समेत तीन शिक्षक और क्लर्क नदारद

Sat, 20 Feb 2021 11:20 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Feb 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
Surprising inspection in school chamba, three teachers and clerk including principal found absent
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी के बाद सरकारी स्कूल खुल गए हैं। लेकिन, कई शिक्षकों का मन अभी भी स्कूल आने का नहीं है। ऐसा खुलासा चंबा में स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान निरीक्षण विंग की टीम ने किया। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले निरीक्षण विंग की टीम शुक्रवार सुबह वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बतोट पहुंची। यहां प्रधानाचार्य समेत टीजीटी मेडिकल, ड्राइंग मास्टर, प्रवक्ता, क्लर्क और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। प्रधानाचार्य 17 फरवरी के बाद स्कूल नहीं आए थे और छुट्टी भी मंजूर नहीं करवाई थी। जबकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी 15 फरवरी दोपहर बाद से स्कूल नहीं आया। इसके बाद टीम प्राइमरी स्कूल बतोट पहुंची, जहां दोनों जेबीटी शिक्षक नदारद पाए गए। एक जेबीटी अध्यापक 15 फरवरी और दूसरा 16 फरवरी दोपहर बाद से स्कूल नहीं पहुंचा। 

विज्ञापन


इसके अलावा मल्ला स्कूल में 15 फरवरी से गैरहाजिर चल रहे दो जेबीटी अध्यापकों में से एक अध्यापक पहुंचा। निरीक्षण के दौरान सीनियर सेकेंडरी स्कूल बतोट के रिकॉर्ड में खामियां पाई गईं। साथ ही रिकॉर्ड आधा-अधूरा पाया गया। इसके अलावा दोनों प्राइमरी स्कूलों में भी रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं था। इसके अलावा शैक्षणिक स्तर भी तीनों स्कूल में निम्न स्तर का पाया गया। उधर, इंस्पेक्शन विंग चंबा के उपनिदेशक राजेश कौशल ने बताया कि तीन स्कूलों में दबिश दी गई। प्रधानाचार्य समेत अध्यापक, क्लर्क व प्रवक्ता अनुपस्थित पाए गए। इस बारे में कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed