फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   surplus teachers in college of himachal will be transferred soon.

रहें तैयार, शिक्षा विभाग कर रहा है इन शिक्षकों की ट्रांसफर

Mon, 10 Aug 2015 10:17 PM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
surplus teachers in college of himachal will be transferred soon.

प्रदेश के कॉलेजों में तैनात सरप्लस प्राध्यापकों को ट्रांसफर किया जाएगा। शिक्षा विभाग युक्तिकरण की कवायद शुरू कर दी है। अब कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से स्टाफ रहेगा। रूसा लागू होने के बाद कई विषयों में छात्रों की संख्या घट गई है। ऐसे में कॉलेजों में तैनात सरप्लस प्राध्यापकों को खाली पद वाले कॉलेजों में शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


कॉलेजों से विद्यार्थियों की कुल संख्या, शिक्षकों की संख्या, विषयवार छात्रों की संख्या और शिक्षकों के कामकाज का ब्योरा मांगा गया है। प्रदेश के कॉलेजों में वर्ष 2013 में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली शुरू की गई है। यह उच्चतर शिक्षा के लिए एक केंद्र प्रायोजित योजना है।
विज्ञापन

ब्योरा नहीं भेजने वालों को नोटिस

surplus teachers in college of himachal will be transferred soon.

इसका मकसद राज्य स्तर पर उच्चतर शिक्षा में गुणवत्ता, समानता और दूरदराज क्षेत्रों तक इसे पहुंचना शामिल है। रूसा के लिए प्रदेश में अलग से योजना निदेशालय भी बनाया जाना है। नई शिक्षा प्रणाली की जटिलताओं को दूर करने और छात्रों, शिक्षकों की सुविधा के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। इसी कड़ी के तहत कॉलेज शिक्षकों का युक्तिकरण करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

कॉलेजों से ब्योरा मांगा है। रिपोर्ट नहीं भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों को पत्र जारी कर मांगी गई पूरी जानकारी निर्धारित समय में देने के आदेश दिए हैं। प्रदेश भर में 130 डिग्री कॉलेज हैं। रूसा लागू होने के बाद कई कॉलेजों में संबंधित विषय के शिक्षकों की कमी है, जबकि कई कॉलेजों में सरप्लस शिक्षक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed