{"_id":"6a8a811dc0eaa7502902a409","slug":"haripurdhar-marriage-jewellery-two-lakh-twenty-thousand-allegation-sirmaur-2026-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: शादी से एक दिन पहले मां-बेटी जेवर लेकर फरार, हरिपुरधार में हुआ घटनाक्रम; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: शादी से एक दिन पहले मां-बेटी जेवर लेकर फरार, हरिपुरधार में हुआ घटनाक्रम; जानें पूरा मामला
Sun, 23 Aug 2026 10:53 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/हरिपुरधार (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/हरिपुरधार (सिरमौर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:53 AM IST
सार
सिरमौर के हरिपुरधार में दिल्ली निवासी परिवार ने शादी से एक दिन पहले युवती और उसकी मां पर करीब 2.20 लाख रुपये के सोने-हीरे के आभूषण लेकर कथित तौर पर फरार होने का आरोप लगाया है। परिवार ने पुलिस को शिकायत दी है। मामला हरिपुरधार क्षेत्र का होने के कारण शिकायत संगड़ाह थाना भेजी गई है। बिचौलिये को 31 हजार रुपये देने का भी आरोप है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरमौर के हरिपुरधार क्षेत्र में शादी से एक दिन पहले एक युवती और उसकी मां पर लाखों रुपये के सोने-हीरे के आभूषण लेकर कथित तौर पर फरार होने का आरोप लगा है। दिल्ली निवासी परिवार ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में आभूषणों की कीमत करीब 2.20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामला क्षेत्राधिकार के आधार पर संगड़ाह थाने भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार दिल्ली निवासी विपिन वालिया ने बताया कि उनके भाई विशाल वालिया के विवाह के लिए एक व्यक्ति ने संपर्क किया था। इसके बाद 21 अगस्त को अरविंद नामक बिचौलिये के माध्यम से परिवार को रिश्ता देखने के लिए हरिपुरधार बुलाया गया।
विज्ञापन
रिश्ता तय होने के बाद दिए गए आभूषण
शिकायत के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे एक गेस्ट हाउस में युवती को देखने के बाद दोनों परिवारों की सहमति से रिश्ता तय हो गया। रिश्ता तय होने के बाद शादी की रस्म के तौर पर शिकायतकर्ता की माता ने युवती को करीब 2.20 लाख रुपये के आभूषण दिए। शिकायत में इन आभूषणों में सोने का पेंडेंट, सोने की अंगूठी और हीरे की ईयर-रिंग्स शामिल होने की बात कही गई है। इसके अलावा रिश्ता करवाने वाले बिचौलिये को 31 हजार रुपये नकद देने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
22 अगस्त को होनी थी शादी
परिवार के अनुसार रिश्ता तय होने के बाद अगले दिन यानी 22 अगस्त को शादी होनी थी। इसी वजह से युवती, उसकी मां और बिचौलिया परिवार के साथ दिल्ली जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान युवती और उसकी मां ने नाहन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत युवती के चाचा से मिलने की बात कही। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचीं, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं। परिवार ने आरोप लगाया है कि मां-बेटी अपने साथ दिए गए आभूषण लेकर चली गईं।
पुलिस ने शिकायत संगड़ाह थाना भेजी
मामले की शिकायत नाहन पुलिस को दी गई थी। पुलिस के अनुसार घटनास्थल हरिपुरधार क्षेत्र से संबंधित होने के कारण शिकायत को कार्रवाई के लिए संगड़ाह पुलिस थाना भेजा गया है। एसपी एनएस नेगी के अनुसार पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करेगी। जांच के दौरान युवती, उसकी मां और बिचौलिये की भूमिका के साथ कथित तौर पर दिए गए आभूषणों और पूरे घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी।