फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   surge in covid-19 cases in five districts of himachal pradesh

स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट: हिमाचल के पांच जिलों में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार

Wed, 19 Jan 2022 01:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 19 Jan 2022 01:33 PM IST
सार

हिमाचल में पहले कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 200 के करीब थी, वहीं 17 दिन बाद एक्टिव मरीजों की संख्या करीब 13 हजार पहुंच गई है। प्रतिदिन 1700 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं।

विज्ञापन
surge in covid-19 cases in five districts of himachal pradesh
कोरोनावायरस - फोटो : PIB

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों कांगड़ा, शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है। हमीरपुर और शिमला में भी एक्टिव मामलों का आंकड़ा एक हजार पार हो गया है, जबकि अन्य तीन जिलों में यह आंकड़ा 1500 से ज्यादा है। एकाएक मामलों में बढ़ोतरी के बाद सरकार सख्त कदम उठाने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने उपायुक्तों और सीएमओ से फीडबैक लिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए गए। प्रभावित क्षेत्रों के लिए शिमला से टीमें भेजी जाएंगी। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में लगातार कोरोना पॉजिटिव आने लगे हैं।
विज्ञापन


पुलिस, नगर निगम, सचिवालय, स्वास्थ्य विभाग में प्रतिदिन पांच से सात लोग संक्रमित हो रहे हैं। हिमाचल नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) में भी 7 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। हिमाचल में पहले कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 200 के करीब थी, वहीं 17 दिन बाद एक्टिव मरीजों की संख्या करीब 13 हजार पहुंच गई है। प्रतिदिन 1700 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होम आइसोलेट हैं मरीज
हिमाचल के अस्पतालों में 16 कोरोना मरीज भर्ती हैं, जबकि अधिकांश होम आइसोलेट हैं। सरकार का दावा है कि इन मरीजों को घरों में ही दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। गंभीर अवस्था में ही मरीजों को अस्पताल लाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed