फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Suresh Kashyap said that Legislative party meeting will be held in Peterhof on December 25

Himachal: सुरेश कश्यप बोले- पीटरहॉफ में 25 दिसंबर को होगी विधायक दल की बैठक

Fri, 23 Dec 2022 08:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Dec 2022 08:15 PM IST
सार

विधायक दल की बैठक में केंद्र नेतृत्व भी शामिल होगा। इनमें भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे़, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और मंगल पांडे विशेष रूप में उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
Suresh Kashyap said that Legislative party meeting will be held in Peterhof on December 25
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि 25 दिसंबर को पीटरहॉफ  शिमला में विधायक दल की बैठक होगी। इसमें सभी भाजपा नवनियुक्त विधायक पहले मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे। विधायक दल की बैठक में केंद्र नेतृत्व भी शामिल होगा। इनमें भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे़, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और मंगल पांडे विशेष रूप में उपस्थित रहेंगे। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी बैठक में प्रदेश के विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में बदला बदली की भावना से कांग्रेस सरकार काम कर रही है, उसको लेकर कई निर्णय लिए जाएंगे। कांग्रेस सरकार के बदले लेने का क्रम रुक नहीं रहा है। शुक्रवार को भी लगभग 17 आईटीआई रद्द कर दिए गए हैं। कांगड़ा में रक्कड़ एवं कोटला बेहड़ सब डिविजन प्रदेश सरकार ने रद्द कर दिए हैं। बदले लेने वाली सरकार ज्यादा लंबे समय नहीं चलेगी।

विज्ञापन


ओआईटी पेपर लीक दुर्भाग्यपूर्ण, जांच के लिए एसआईटी बनाए सरकार : कश्यप
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि जेओए का पेपर लीक मामला दुर्भाग्यपूर्ण है। इस प्रकार की घटनाएं हिमाचल को शर्मसार करती हैं। मामले की जांच के लिए सरकार एसआईटी का गठन करे। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा रविवार को होनी थी। इसके लिए 476 परीक्षा केंद्रों का चयन हो चुका था। ढाई लाख से ज्यादा युवाओं ने यह परीक्षा देनी थी। परीक्षा को रद्द किया जाए। जेओए के पेपर लीक मामले में कश्यप ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि हिमाचल की जनता जानती है कि भ्रष्टाचार की जननी कौन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed