फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Suresh Bhardwaj said Rajendra Rana, Congress leader should tell who is Duryodhan in the govt

HP Politics: सुरेश भारद्वाज बोले- राजेंद्र राणा, कांग्रेस के नेता बताएं, सरकार में दुर्योधन कौन

Fri, 11 Aug 2023 07:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Aug 2023 07:12 PM IST
सार

सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस की अंतर्कलह पर चुटकी लेते हुए कहा की 5 गांव तो महाभारत में पांडवों ने कौरवों से मांगे थे, राजेंद्र राणा या कांग्रेस ने नेता बताए कि कांग्रेस सरकार का दुर्योधन कौन है?

विज्ञापन
Suresh Bhardwaj said Rajendra Rana, Congress leader should tell who is Duryodhan in the govt
पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिमला के विधायक हरीश जनारथा भाजपा सरकार के दौरान किए गए कार्यों का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक को शिमला में चले कार्यों में तेजी लानी चाहिए न कि कार्यों में बाधाएं उत्पन्न करें। कांग्रेस विधायक इन दिनों भाजपा सरकार के दौरान शिमला शहर में हुए विकास कार्यों का खूब प्रचार कर रहे हैं। सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस की अंतर्कलह पर चुटकी लेते हुए कहा की 5 गांव तो महाभारत में पांडवों ने कौरवों से मांगे थे, राजेंद्र राणा या कांग्रेस ने नेता बताए कि कांग्रेस सरकार का दुर्योधन कौन है?

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर की 156 करोड की पानी की स्कीम वापस चली गई है। शिमला 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू थे। शिमला को अमृत मिशन प्राप्त हुआ। इस प्रोजेक्ट के तहत अनेकों नालों और ओवरहेड ब्रिज पर काम हुआ। शिमला को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलना था। उस समय प्रदेश में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सुधीर शर्मा शहरी विकास मंत्री थे। उस समय शिमला को 87 अंक प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन


लेकिन फर्जीवाड़े के चलते धर्मशाला को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया गया, भाजपा ने विरोध किया और केंद्र तक लड़ाई लड़ी उसके उपरांत शिमला को भी स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला। अंग्रेजों के समय से शिमला शहर में जो कार्य नहीं हो पाए वह भाजपा के कार्यकाल में हुए। ढली टनल के साथ 54 करोड़ से एक और सुरंग का निर्माण हुआ। जब इस टनल के दोनों छोर मिले थे तब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर थे। अगर पानी की कमी की बात करें तो कांग्रेस की सरकार में शिमला की जनता को पानी न मिलने का रिकॉर्ड बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाखू के लिए एस्केलेटर, संजौली फुटपाथ का कार्य प्रगति पर
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय विक्ट्री टनल और विधानसभा के बीच कालोनी में फ्लाईओवर का टेंडर हो चुका है। भाजपा ने लड़ाई लड़ी और स्मार्ट सिटी के तहत 90 अनुपात 10 की रेश्यो में हिमाचल प्रदेश को कंसेशन प्राप्त हुआ।
 

विक्रमादित्य सिंह बोले- सुरेश भारद्वाज की रिटायरमेंट की उम्र, अब आराम करें

Suresh Bhardwaj said Rajendra Rana, Congress leader should tell who is Duryodhan in the govt
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज की ओर से कांग्रेस में अंतर्कलह के बयान पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री भारद्वाज राजनीति में रिटायरमेंट की ओर बढ़ रहे हैं। राजनीतिक रूप में वह सक्रिय रहने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। उनकी उम्र आराम करने की है। कांग्रेस के पास पूरा बहुमत है।  विक्रमादित्य ने कहा कि हाईकोर्ट ने भी पहाड़ों की कटिंग को लेकर संज्ञान लिया है। इसमें दिल्ली से अटार्नीं जनरल को तलब किया गया है। एनएचएआई की ओर से की जा रही पहाड़ों की कटिंग पर केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि रुड़की के  इंजीनियरों की टीम बनाई गई है।

वह हिमाचल का दौरा करेगी। भविष्य में किस तरह से फोरलेन का निर्माण किया जाना है। इसका प्रारूप तैयार होगा। अगल वर्ष सरकार के बजट में  मेंटेनेंस और नालियों की रिपेयर के लिए अलग से बजट का प्रावधान करने की मांग की जाएगी। लोक निर्माण विभाग 50 करोड़ रुपये की मशीनरी की खरीद कर रहा है। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि सड़कें बंद होने से पर्यटन सीजन प्रभावित हुआ है। हिमाचल में इस समय एक से पांच फीसदी एक्यूपेंसी चल रही है। इससे भी हिमाचल की अर्थ व्यवस्था को धक्का लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed