{"_id":"58ada9204f1c1b3018b23190","slug":"supreme-court-verdict-regarding-appointment-of-pta-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटीए मामले में सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर से उलझा निदेशालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटीए मामले में सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर से उलझा निदेशालय
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीटीए मामले में सुप्रीम कोर्ट से आए फैसले ने प्रदेश के शिक्षकों सहित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को भी उलझा दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश स्पष्ट नहीं होने के चलते पीटीए शिक्षकों में असमंजस बना हुआ है। स्थिति को स्पष्ट करने के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
निदेशालय की ओर से सरकार को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट में सरकार की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं से मामले को लेकर स्पष्ट जानकारी मांगी जाए। बीते दिनों पीटीए मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट से आए आदेशों में पूर्व में बरकरार रखी गई यथा स्थिति को लेकर कोई जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
इन आदेशों से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि मामले में यथा स्थिति बरकरार रहेगी या इसे हटा दिया गया है। ऐसे में अब निदेशालय ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि निदेशालय का प्रस्ताव सचिवालय स्थित शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के पास पहुंच गया है।
विज्ञापन
उच्च अधिकारियों ने विधि विभाग से मामला उठाया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। गौर हो कि बीते 2 सालों से पीटीए शिक्षकों का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। इस कारण हजारों शिक्षक अनुबंध पर नहीं आ पा रहे हैं।