फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   supporters of these two leaders shouted slogans against each other In Congress protest

कांग्रेस में गुटबाजी हावी, प्रदर्शन में इन दो नेताओं के समर्थकों ने एक-दूसरे के खिलाफ की नारेबाजी

Sun, 10 Nov 2019 05:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 10 Nov 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
supporters of these two leaders shouted slogans against each other In Congress protest
धर्मशाला में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की कांगड़ा, पालमपुर, देहरा और नूरपुर जिला कमेटियों ने महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ धर्मशाला में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अगुवाई में एमसी कार्यालय के सामने से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली गई। लेकिन रैली कब एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी में बदल गई, यह किसी को पता नहीं चला। पच्छाद और धर्मशाला उपचुुनाव में हार के बाद भी कांग्रेस की गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है।

विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा और उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी रहे विजय इंद्र कर्ण के समर्थक एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। राठौर के रोकने के बावजूद भी नारेबाजी नहीं रुकी। माहौल ऐसा बन गया कि रैली में सिर्फ प्रदेशाध्यक्ष का ही संबोधन हुआ, उसके बाद रैली खत्म करनी पड़ी। राठौर ने कहा कि इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। कहा कि यह इशारा भाजपा की तरफ है। सुधीर शर्मा ने कहा कि अपने नेता के पक्ष में नारेबाजी करना कोई गलत नहीं है। 
विज्ञापन


उपचुनाव के बाद कांग्रेस कार्यक्रम में पहली बार दिखे सुधीर
धर्मशाला उपचुनाव में पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने पूरी तरह दूरी बनाई थी। 24 अक्तूबर को परिणाम घोषित होने के बाद रविवार को सुधीर शर्मा पहली बार कांग्रेस के कार्यक्रम में उपस्थित रहे। पार्टी की रैली एमसी कार्यालय के सामने से शुरू हुई जबकि सुधीर शर्मा समर्थकों के साथ उपायुक्त कार्यालय परिसर में पहुुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गले में डालीं प्याज की मालाएं, ‘जय श्रीराम’ के लगाए नारे 

supporters of these two leaders shouted slogans against each other In Congress protest

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने गले में प्याज की माला डालकर और थाली बजाकर प्रदर्शन किया। संबोधित करते हुए राठौर ने कहा कि लोकसभा चुनाव मुद्दों पर नहीं हुआ। पुलवामा हमले और बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पीएम मोदी ने लोगों को राष्ट्रवाद के नाम पर गुमराह किया। महंगाई चरम पर है। गरीब लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।

नोटबंदी, जीएसटी जैसे फैसलों से देश की अर्थ व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने का भी विरोध किया। अंत में उन्होंने रैली में जय श्रीराम के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी राम मंदिर के खिलाफ नहीं रही है। कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने श्रीराम मंदिर की आधारशिला रखी थी।

बाली नदारद, कार से नहीं उतरीं चंद्रेश
महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन से कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीएस बाली नदारद रहे जबकि एक दिन पूर्व उन्होंने धर्मशाला में ही प्रेसवार्ता की थी। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी प्रदर्शन में तो शामिल हुईं लेकिन गाड़ी से नहीं उतरीं। उपायुक्त कार्यालय गेट के सामने सड़क की दूसरे ओर गाड़ी में बैठकर ही चंद्रेश ने रैली देखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed