फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Supply of mustard oil reached in ration depots of himachal, Rs 16 to 18 will be cheaper, Relief to consumers

उपभोक्ताओं को राहत: राशन डिपुओं में पहुंची सरसों तेल की सप्लाई, 16 से 18 रुपये सस्ता मिलेगा

Thu, 03 Feb 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Feb 2022 05:00 AM IST
सार

प्रदेश सरकार राशनकार्ड उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर राशन उपलब्ध करा रही है। आटा और चावल केंद्र सरकार जबकि दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), तीन दालें, मलका, माश और दाल चना, 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी और एक किलो आयोडीन नमक प्रदेश सरकार उपलब्ध करा रही है।

विज्ञापन
Supply of mustard oil reached in ration depots of himachal, Rs 16 to 18 will be cheaper, Relief to consumers
बोतल में सरसों का तेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड धारकों को इस महीने से 16 से 18 रुपये सस्ता सरसों तेल मिलेगा। प्रदेश सरकार ने डिपुओं में सस्ते तेल की सप्लाई भेज दी है। एपीएल उपभोक्ताओं को 167 के बजाए 151 रुपये, गरीब राशनकार्ड उपभोक्ताओं को 147 के बजाए 131 और आयकर दाताओं को 193 के बजाए 175 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल मिलेगा। इस फैसले से 19 लाख 22 हजार राशनकार्ड उपभोक्ताओं को फायदा होगा। दूसरी ओर खाद्य आपूर्ति निगम चार फरवरी को रिफाइंड तेल की बिड खोलने जा रहा है। इसमें 12 से 15 रुपये तक रिफाइंड सस्ता होने की उम्मीद है। इस टेंडर में पांच कंपनियों से भाग लिया है। सभी के सैंपल गुणवत्ता में सही पाए गए हैं। अब जिस कंपनी का रेट कम होगा, उसे टेंडर आवंटित किया जाएगा।

विज्ञापन

 
प्रदेश सरकार राशनकार्ड उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर राशन उपलब्ध करा रही है। आटा और चावल केंद्र सरकार जबकि दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), तीन दालें, मलका, माश और दाल चना, 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी और एक किलो आयोडीन नमक प्रदेश सरकार उपलब्ध करा रही है। खाद्य नागरिक उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि डिपुओं में सस्ते तेल की सप्लाई भेज दी गई है। सरकार की ओर से रिफाइंड तेल का टेंडर किया जा रहा है। इसमें भी रेट कम आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


तेल कंपनियों के सैंपल हो चुके फेल, सप्लाई बदलने के निर्देश 
हिमाचल में सरसों तेल की सप्लाई देने वाली कंपनियों के सैंपल फेल हो चुके हैं। करीब डेढ़ महीना पहले खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने हमीरपुर और अन्य जगह से सैंपल उठाए थे, जो गुणवत्ता में सही नहीं पाए गए। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद इन्हें सप्लाई बदलने के निर्देश दिए गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत दर्ज करवाने के लिए टोल फ्री नंबर 1967 जारी
खाद्यान्नों की कीमत एवं गुणवत्ता के संबंध में शिकायत दर्ज करवाने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने टोल फ्री नंबर 1967 जारी किया है। इसमें उपभोक्ता दालें, चीनी, तेल या नमक की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत कर सकेंगे। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता को खराब वस्तु प्राप्त होती है तो वह उस पैकेट वस्तु को यथावत रखें, ताकि दोषी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed