फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Supplementary challan will be filed in court against former secretary of Staff Selection Commission

Paper Leak Case: कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव के खिलाफ न्यायालय में दायर होगा अनुपूरक चालान

Sat, 15 Apr 2023 07:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Apr 2023 07:46 PM IST
सार

भंग हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर के खिलाफ जिला सत्र न्यायालय हमीरपुर में अनुपूरक चालान पेश होगा। एसआईटी ने उन्हें पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Supplementary challan will be filed in court against former secretary of Staff Selection Commission
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेपर लीक मामले में आरोपी एचएएस अधिकारी एवं भंग हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर के खिलाफ जिला सत्र न्यायालय हमीरपुर में अनुपूरक चालान पेश होगा। एसआईटी ने उन्हें पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया है। वह पुलिस रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद वर्तमान में 21 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं।

विज्ञापन

एसआईटी पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में 20 फरवरी को आठ आरोपियों के खिलाफ पहला चालान, जबकि निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद पर मुकदमा चलाने की प्रदेश सरकार से अनुमति मिलने के बाद 12 अप्रैल को अनुपूरक चालान पेश कर चुकी है। अब पूर्व सचिव के खिलाफ भी जल्द अनुपूरक चालान पेश किया जाएगा। उधर, भंग हो चुके कर्मचारी चयन आयोग की निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद, दलाल संजीव कुमार, चपरासी, चपरासी का बेटे और भतीजे पांचों आरोपियों की जमानत अर्जी पर 17 अप्रैल को हमीरपुर न्यायालय में सुनवाई होगी।
विज्ञापन


इन पांचों आरोपियों की जमानत अर्जी पर 12 और 13 अप्रैल को प्रस्तावित सुनवाई किन्ही कारणों से टल चुकी है। अभी तक छह विभिन्न पोस्ट कोड के तहत पांच अलग-अलग एफआईआर में कुल सोलह लोगों को नामजद किया है। इनमें चार लोग जमानत पर रिहा हो चुके हैं। शेष 12 आरोपी अभी तक न्यायिक हिरासत में हैं। पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी भर्ती परीक्षा मामले में दो चपरासी, चपरासी का बेटा और भतीजे समेत कुल चार आरोपियों, पोस्ट कोड 1003 कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती मामले में गिरफ्तार दलाल सोहन लाल, पोस्ट कोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती मामले में आरोपी रवि कुमार, पोस्ट कोड 980 कला अध्यापक मामले में गिरफ्तार सुनीता देवी 26 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं। उधर, एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने कहा कि पांच आरोपियों की जमानत अर्जी पर सोमवार को हमीरपुर न्यायालय में सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed