उपाधीक्षक और दो सुपरवाइजरों को बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से हटाया, ये है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जयसिंहपुर में परीक्षा की ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की पाई गई संदिग्ध गतिविधियों के चलते उड़नदस्ते ने तीन कर्मचारियों को परीक्षा की ड्यूटी से हटा दिया है। उपाधीक्षक और दो सुपरवाइजरों को हटा दिया गया है। एसडीएम जयसिंहपुर ने इनको हटाने के आदेश दे दिए। साथ ही टंवर स्कूल के स्टाफ को भी कड़े निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जयसिंहपुर के एसडीएम डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि जयसिंहपुर में तैनात केंद्र उपाधीक्षक और सुपरवाइजर ने ड्यूटी के दौरान अनियमितताएं बरती हैं। उनकी जगह पर अब नया स्टाफ परीक्षा ड्यूटी पर तैनात होगा।
इसके अलावा उड़नदस्ते ने कर्णघट और टंवर स्कूलों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान टंबर स्कूल की चेकिंग और वीडियो फुटेज की चेकिंग के दौरान पता चला कि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ गप्पें मार रहा था। स्कूल में लाइट जाने पर बैकअप का कोई इंतजाम नहीं था । परीक्षा केंद्र के अधीक्षक और स्कूल प्रिंसिपल को इस संबंध में कड़े निर्देश दिए गए हैं। उपमंडल में 22 के करीब परीक्षा केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों से सीसीटीवी कैमरे फुटेज मंगवाई जाएगी और किसी भी केंद्र में परीक्षा को लेकर अनियमितता पाई गई तो संबंधित स्टाफ पर कार्रवाई की जाएगी।