फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Super Specialty Hospital Chamiyana will be connected to the four lane

Shimla News: फोरलेन से जुड़ेगा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना

Thu, 22 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Super Specialty Hospital Chamiyana will be connected to the four lane
छोटा शिमला के समीप वीरवार ळघआ ट्रैफिक जाम। फोटो अमर उजाला
कालका-शिमला फोरलेन पर चमियाना के पास बनेगा जंक्शन, मरीजो शहर में आने के बजाय सीधे पहुंच सकेंगे अस्पताल
विज्ञापन

शहर में लगने वाले यातायात जाम से मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना जाने वाले मरीज आने वाले दिनों में फोरलेन से सीधा अस्पताल पहुंच सकेंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी भट्ठाकुफर-सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के संपर्क मार्ग पर चमियाना के पास जंक्शन का निर्माण करके इसे कालका-शिमला फोरलेन से जोड़ेगी।

इससे शिमला और सोलन समेत अन्य क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को फोरलेन तैयार होने के बाद अस्पताल पहुंचने के लिए शिमला शहर का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे लोगों को शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी और वह कैथलीघाट से सीधे फोरलेन के माध्यम से चमियाना अस्पताल पहुंच सकेंगे। एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी) इसके लिए संपर्क मार्ग पर चमियाना के पास जंक्शन बनाकर फोरलेन से कनेक्टिविटी की योजना पर काम कर रहा है। वर्तमान में लोगों को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचने के लिए शिमला शहर से होकर संजौली वाया भट्ठाकुफर होकर आवाजाही करनी पड़ती है। इस वजह से दूसरे जिलों से आने वाले लोगों को अस्पताल पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालत यह है कि मरीज लोगों से पूछ-पूछकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। एनएचएआई ने वर्ष 2027 तक 2070 करोड़ से बनने वाले कालका -शिमला फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। निर्माण कार्य पूरा होते ही मरीजों को भी फोरलेन से सीधा अस्पताल पहुंचने की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन



टनल बनने से आईजीएमसी से आने वालों को मिलेगा लाभ
कैथलीघाट-शिमला फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा होने पर जहां सोलन और शिमला के अन्य क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को अस्पताल पहुंचने की सुविधा मिलेगी वहीं आईजीएमसी से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल आने वाले मरीजों को भी फायदा होगा। फोरलेन पर भट्ठाकुफर-लंबीधार टनल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। चलौंठी में फौजी ढाबा के पास जंक्शन बनने से आईजीएमसी से चमियाना अस्पताल जाने वाले मरीजों को भी इसका फायदा मिलेगा। मरीजों को उपचार के दौरान सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से आईजीएमसी भी जाना पड़ता है। निर्माण कार्य पूरा होने से ऐसे मरीजों को भी आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। वर्तमान में ऐसे मरीज संजौली, ढली टनल के बीच लगने वाले जाम के बीच फंसे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article