फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sunil from Himachal said uncontrollable circumstances in Baghdad

पढ़िए, इराक में खौफ की कहानी सुनील की जुबानी

Tue, 24 Jun 2014 08:56 AM IST
Updated Tue, 24 Jun 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
Sunil from Himachal said uncontrollable circumstances in Baghdad

इराक की राजधानी बगदाद में भी 28 भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। इसमें 12 हिमाचली भी हैं। हिमाचल के सुनील ने फोन पर बताया यहां धमाकें हो रहे हैं। ऐसे में वह बुरी तरह से डरे हुए हैं।

विज्ञापन


इराक में फंसे मुरारी देवी निवासी सुनील कुमार ने परिजनों को फोन पर बताया कि उनकी कंपनी उन्हें छोड़कर भाग गई है। अब वे राम भरोसे हैं। स्थानीय प्रशासन पाकिस्तानियों की मदद कर रहे हैं। सुनील ने केंद्र सरकार से मांग की है कि उन्हें जल्दी वापिस भेजने को लेकर उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन


हिंदुस्तानियों की सुध कोई नहीं ले रहा। इस क्षेत्र में अब सोशल मीडिया फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया साइट पर भी पाबंदी लगा दी है। इन सभी युवाओं के सारे दस्तावेज कंपनी के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश आएंगे तभी कार्यवाही करेगा दूतावास

Sunil from Himachal said uncontrollable circumstances in Baghdad

यही नहीं यह अब तक कई बार भारतीय दूतावास के अधिकारियों से बात कर चुके हैं लेकिन अधिकारियों का कहना है कि जब उन्हें यहां के भारतीयों को वापिस भेजने के आदेश आएंगे।

वह भी उनकी कोई मदद कर सकते हैं। हैरानी इस बात की है कि इराक के कई क्षेत्रों में सत्ता सरकार के हाथों से निकल चुके हैं। मगर इसके बावजूद भारत सरकार भारतीयों को वापिस लाने में कोई पुख्ता कदम नहीं उठा पाई है।

इराक के मसईब में सदरतल इल इंडिया के तहत अलफराज कंपनी में काम करने वाले मंडी की हल्यातर पंचायत के युवक सुंदर लाल ने बताया कि उसके साथ 28 हिंदुस्तानी इस कंपनी में फंसे हैं। कंपनी का दिल्ली और बड़ोदा में कार्यालय है, लेकिन अभी कंपनी किसी को भी घर वापस भेजने में टाल मटोल कर रही है।

हमीरपुर और बिलासपुर के युवा भी फंसे

Sunil from Himachal said uncontrollable circumstances in Baghdad

इराक की राजधानी बगदाद में मंडी के कई युवा फंस गए हैं तो वहीं प्रदेश के कई अन्य जिलों के युवा भी असमान्य परिस्थितियों में रहने को मजबूर है।

सुंदर लाल ने बताया कि कंपनी का कहना है कि यहां हालात ठीक हैं, लेकिन धमाकों की आवाजें उन्हें अपने आसपास सुनाई दे रही हैं। उनके साथ ही बिलासपुर के शाहतलाई, ऊना, हमीरपुर और सरकाघाट से भी युवा हैं।

सभी युवकों ने भारतीय दूतावास के अधिकारियों से संपर्क किया था लेकिन उन्हें निराशा भरा जवाब दिया गया। बताया कि दूतावास के अधिकारियों ने कहा कि जब आदेश मिलेंगे तो उन्हें यहां से निकाल लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed