{"_id":"644981b6c1c571e5a105fc66","slug":"summer-festivel-shimla-news-c-19-sml1001-134126-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: रिज मैदान पर अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल 1 जून से होगा आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: रिज मैदान पर अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल 1 जून से होगा आरंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी ने दिए तैयारियां करने के निर्देश
फेस्टिवल की हर संध्या पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
फूड फेस्टिवल रहेगा इस बार भी आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल शिमला (शिमला ग्रीष्मोत्सव) 1 से 4 जून तक रिज मैदान पर आयोजित किया जाएगा। बुधवार को बचत भवन शिमला में फेस्टिवल के आयोजन को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त आदित्य नेगी ने यह जानकारी दी। उन्होंने फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसी आदित्य नेगी ने बताया कि चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फेस्टिवल में मोटे अनाज से बने पकवान उपलब्ध होंगे। इस दौरान हिमाचली फूड फेस्टिवल का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से पहाड़ी पकवानों के साथ मोटे अनाज पर आधारित पारंपरिक भोजन परोसा जाएगा। समारोह में हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा चित्रकला, पारंपरिक लोक वाद्ययंत्र प्रतियोगिता, हास्य कवि सम्मेलन और तंबोला का भी आयोजन होगा। ग्रीष्मोत्सव में अन्य आयोजनों में फ्लावर शो और हेल्दी बेबी शो का भी होंगे। इस अवसर पर स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा। इस अवसर पर एसी टू डीसी डॉ. पूनम बंसल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में एडीसी शिमला शिवम प्रताप सिंह, एडीएम (कानून एवं व्यवस्था) राहुल चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
बाजरा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा फेस्टिवल
शिमला ग्रीष्मोत्सव एक बेहद प्रतिष्ठित कार्यक्रम है। इसका इंतजार शिमला सहित अन्य राज्यों के लोग हर साल बेसब्री से करते हैं। वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है तथा इसी दिशा में मोटे अनाज को बढ़ावा देने की दृष्टि से शिमला ग्रीष्मोत्सव के दौरान मोटे अनाज से बने पकवान भी लोगों को चखने को मिलेंगे।