फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sukhwinder sukhu statement over lok sabha elections 2019

सुक्खू बोले- संगठन के दम पर भाजपा को करेंगे चारों खाने चित

Mon, 21 Jan 2019 10:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 21 Jan 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
sukhwinder sukhu statement over lok sabha elections 2019

हिमाचल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि वह कार्यकर्ताओं की आवाज दबने नहीं देंगे। हर मंच से बात मजबूती से उठाते रहेंगे। कार्यकर्ताओं को उनके अधिकार दिलाने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने और धैर्य रखने को कहा है। साथ ही पदाधिकारियों से इस्तीफे वापस लेने की अपील की है।

विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि बीते दिनों जो हुआ, उसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। यह समय आपसी लड़ाई का नहीं बल्कि भाजपा को केंद्र की सत्ता से बाहर करने का है। प्रदेश में संगठन बेहद मजबूत है। यह चुनाव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है।
विज्ञापन


30 साल के बाद कार्यकर्ताओं की मेहनत से कांग्रेस संगठन इतना मजबूत हुआ है। इस संगठन के दम पर ही आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को चारों खाने चित करना है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करें और कांग्रेस के कामों का प्रचार-प्रसार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed