फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sukhwinder Sukhu said that Big scam surfaced in the state even during the Corona period

Sirmour: सुखविंद्र सुक्खू बोले- कोरोना काल में भी प्रदेश में सामने आया बड़ा घोटाला

Wed, 02 Nov 2022 08:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Nov 2022 08:09 PM IST
सार

कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू  ने प्रदेश सरकार और विधायक डॉ. राजीव बिंदल पर भी निशाना साधा। कहा कि जब देश व प्रदेश कोरोना की मार झेल रहा था, उस दौरान भी प्रदेश में सबसे बड़ा घोटाला सामने आया। 

विज्ञापन
Sukhwinder Sukhu said that Big scam surfaced in the state even during the Corona period
सिरमौर में सुखविंद्र सुक्खू व प्रतिभा सिंह ने की रैलियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने बुधवार शाम मिश्रवाला में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार से आम जनमानस परेशान है। कांग्रेस की रैलियों जन सैलाब उमड़ रहा है। सुक्खू ने दावा किया कि चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित है। सुक्खू ने प्रदेश सरकार और विधायक डॉ. राजीव बिंदल पर भी निशाना साधा। कहा कि जब देश व प्रदेश कोरोना की मार झेल रहा था, उस दौरान भी प्रदेश में सबसे बड़ा घोटाला सामने आया। इसके चलते नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल को भी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा। पुलिस पेपर लीक मामला भी जयराम सरकार के कार्यकाल में ही सामने आया। सीबीआई की बात तो कहीं गई, लेकिन आज तक नहीं हुई। इसका मतलब यह है कि इसमें भाजपा के नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे। उन्होंने कहा कि आज हेलिकाप्टर देरी से पहुंचने के कारण वह मिश्रवाला समय पर नहीं पहुंच सके, क्योंकि अनुमति देने में भाजपा सरकार अड़चनें पैदा कर रही है। इससे कांग्रेस घबराने वाली नहीं है। भाजपा सरकार जा रही है और कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित है।

विज्ञापन


गुजरात मॉडल हिमाचल में चलने वाला नहीं : सुक्खू
 कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात का मॉडल हिमाचल में चलने वाला नहीं है। उन्होंने अमित शाह की ओर से कांग्रेस को मां-बेटे की पार्टी कहने पर कड़ा एतराज जताया। कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र है। यहां अध्यक्ष का भी चुनाव होता है। इसी का नतीजा है कि मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। भाजपा में कब कौन अध्यक्ष बनता है, इसका फैसला पार्टी नेता नहीं, बल्कि नागपुर से होता है। ऐसे में अमित शाह को कांग्रेस के बारे में बोलने से पहले सोचना चाहिए। सुक्खू ने कहा कि इन दिनों अमित शाह हिमाचल के दौरे कर रहे हैं। उन्हें गुजरात की नहीं हिमाचल की चिंता है। यह चिंता यहां से हो रही भाजपा की विदाई है। शाह भांप चुके हैं कि हिमाचल से भाजपा की विदाई तय है। सुक्खू ने कहा कि भाजपा में किसी प्रकार का कोई लोकतंत्र नहीं है। आज भाजपा को दो व्यक्ति ही कंट्रोल कर रहे हैं। भाजपा में बाकी सब नेता इन दो नेताओं की कठपुतली बने हुए हैं। हिमाचल की जनता ने मन बना लिया है कि अब भाजपा को सत्ता से बाहर करना है।
विज्ञापन


जो कांग्रेस का साथ देगा, उसका ध्यान रखा जाएगा और जो नहीं देगा, वह अपेक्षा न करे
 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की राजगढ़ में जनसभा के दौरान जुबान फिसल गई। उन्होंने कह दिया कि आज जो कांग्रेस पार्टी का जो साथ देगा, उसका ध्यान रखा जाएगा और जो साथ नहीं देखा, वह अपेक्षा न करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि भाजपा चुनाव में हार देखकर धन और बल के साथ ईवीएम में छेड़छाड़ जैसा कार्य कर सकती है, इसलिए सचेत रहें।  बुधवार को जनसभा के दौरान उन्होंने दावा किया विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश से भाजपा जा रही है और कांग्रेस की सरकार आ रही है।  उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत दुख हुआ, जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जैसे शीर्ष नेता ने कहा कि राजा रानी नहीं चलेंगे। दिवंगत वीरभद्र सिंह ने 60 वर्षों तक प्रदेश की जनता की सेवा की और केंद्रीय मंत्री की ओर से उनके बारे में ऐसी बातें करना निंदनीय है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने मुसाफिर से स्वयं बात करके नामांकन वापस लेने का आग्रह किया, लेकिन वह नहीं माने। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed