फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sukhwinder sukhu demanded Legislation to make property public even for MLA

विधायकों के लिए भी बने संपत्ति सार्वजनिक करने का कानून: सुक्खू

Tue, 01 Oct 2019 06:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Oct 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
sukhwinder sukhu demanded Legislation to make property public even for MLA

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक सुखविंद्र सुक्खू ने एक बार फिर विधायकों के लिए संपत्ति सार्वजनिक करने का कानून बनाने की मांग की है। सरकार ने चपरासी से लेकर अफसरों तक को संपत्ति का ब्योरा देने का लोकायुक्त कानून बनाया है।

विज्ञापन


इसे देखते हुए सुक्खू ने अपनी पुरानी मांग को दोबारा उठाया है। कहा कि इससे उनके जीवन में पारदर्शिता आएगी और जनता का विश्वास बढ़ेगा। सुक्खू ने कहा कि चपरासी और अफसरों को ही संपत्ति का ब्योरा देना जरूरी क्यों है?
विज्ञापन


यह विधायकों के लिए भी अनिवार्य होना चाहिए। वह विधानसभा के मानसून सत्र में नियम 101 के तहत विधायकों की संपत्ति और कर्ज सार्वजनिक करने संबंधी संकल्प लाए थे, लेकिन सरकार ने उस पर चर्चा नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को विचार कर चर्चा करानी चाहिए थी। उनका संकल्प संपत्ति और कर्ज का ब्योरा बताने का कानून बनाने को लेकर ही था। सरकार उनके संकल्प पर आने वाले शीतकालीन सत्र में चर्चा कराकर कानून बनाए।

विधानसभा में संपत्ति और कर्जे सार्वजनिक करने के लिए एक वेबसाइट बने। उसमें संपत्ति, आय के स्रोत, कितना कर्जा है, क्या-क्या खरीदा है। यह बताना जरूरी हो। सुक्खू ने कहा कि सभी सम्मानित विधायक आयकर देते हैं।


फिर भी जब पांच साल बाद वे चुनाव लड़ने के लिए शपथ पत्र देते हैं तो उसमें संपत्ति बढ़ी होने पर उन्हें शक की निगाह से देखा जाता है। इसलिए कानून बनने पर हर साल संपत्ति, कर्जे और आय के स्रोत बताने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed