फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sukhwinder Sukhu abhinandan samaroh: Said that Congress will contest the elections under collective leadership

सुखविंद्र सुक्खू का अभिनंदन समारोह: बोले- सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Wed, 04 May 2022 06:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 May 2022 06:42 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। इस बारे में हाईकमान और हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला से विस्तार से चर्चा हुई है। यह बात कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। 

विज्ञापन
Sukhwinder Sukhu abhinandan samaroh: Said that Congress will contest the elections under collective leadership
शिमला पहुंचने पर सुखविंद्र सुक्खू का जोरदार स्वागत। - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस पार्टी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। इस बारे में हाईकमान और हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला से विस्तार से चर्चा हुई है। यह बात कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। उन्होंने मुख्यमंत्री की बात पर तंज कसा, जयराम ठाकुर कहते हैं कि कांग्रेस में कई चेहरे हैं। मुझे तो इस बात की बड़ी खुशी है। कांग्रेस में सभी योग्यवान हैं। कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के लिए पहले विधायक बनना पड़ेगा। उसके बाद विधायक दल और हाईकमान मुखिया तय करेगा। कहा कि हाईकमान ने सभी का ध्यान रखते हुए टीम बनाई है।

विज्ञापन


इसमें किसी भी वर्ग को नजरअंदाज नहीं किया है। टिकट आवंटन पर सुक्खू ने कहा कि स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशियों को ही टिकट दिया जाएगा। युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव व्यवस्था बदलने और भ्रष्टाचार, कर्मचारी, महिला उत्पीड़न समेत कई मुद्दों पर लड़ा जाएगा। कहा कि सभी लोगों को सुबह उठकर सिलिंडर और स्कूटी की पूजा करनी चाहिए, क्योंकि महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि आम आदमी का गुजारा मुश्किल हो गया है। आम आदमी पार्टी को लेकर सुक्खू ने कहा कि उनका सफर अभी लंबा है। जनता समय पर सबको रास्ता दिखा देती है। बता दें कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शिमला पहुंचने पर सुखविंद्र सुक्खू के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सुक्खू का हिमाचल के प्रवेशद्वार परवाणू के अलावा सोलन और फिल शिमला पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed