{"_id":"634d454f743099677f3c62df","slug":"sukhwinder-singh-sukhu-statement-on-youth-congress-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: सुक्खू बोले- अनुशासन में रहें युकां कार्यकर्ता, बगावत करने वालों से नहीं डरती कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: सुक्खू बोले- अनुशासन में रहें युकां कार्यकर्ता, बगावत करने वालों से नहीं डरती कांग्रेस
Mon, 17 Oct 2022 05:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 17 Oct 2022 05:38 PM IST
सार
चौपाल से सुभाष मंगलेट की नाराजगी पर सुक्खू ने कहा कि टिकट तो किसी एक को ही मिलता है। पार्टी हित में सभी को काम करना चाहिए।
विज्ञापन
सुखविंद्र सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर पार्टी का साथ देने को कहा है। कहा कि बगावत करने वालों से पार्टी डरती नहीं है। युवा कांग्रेस का काम कांग्रेस की मूवमेंट को आगे लेकर जाने का है। अगर किसी ने बगावत करनी है तो जल्द अपनी स्थिति स्पष्ट करें। चौपाल से सुभाष मंगलेट की नाराजगी पर सुक्खू ने कहा कि टिकट तो किसी एक को ही मिलता है। पार्टी हित में सभी को काम करना चाहिए।
विज्ञापन
सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान करने आए सुक्खू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मतदान के माध्यम से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है। कांग्रेस ही देश की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है। जो लोग खुद बड़ी पार्टी होने का दावा करते हैं, वहां आंतरिक लोकतंत्र खत्म हो चुका है। आंतरिक लोकतंत्र खत्म होते ही तानाशाही की शुरुआत हो चुकी है। कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है।
विज्ञापन
आंतरिक विरोध भी होता है, लेकिन हम समय और परिस्थितियों के अनुसार उसका निपटारा कर लेते हैं। सुक्खू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर बीते पांच वर्षों के दौरान प्रदेश में विकास नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश भाजपा ने अपनी हार को देखते हुए अब प्रधानमंत्री की हर जिले में रैली करवाने की योजना बनाई है। प्रदेश के मुद्दों की जगह प्रधानमंत्री को आगे रखकर भाजपा हिमाचल में चुनाव लड़ने जा रही है।
विज्ञापन
सरकार बनते ही करेंगे भाजपा के भ्रष्टाचार की जांच
सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार की फाइलों को दबा दिया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही इन भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की जाएगी। घोटाले करने वालों को जेल में डाला जाएगा। चुनावों के दौरान जनता के बीच कांग्रेस अपनी चार्जशीट को लेकर जाएगी।