फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   sukhwinder singh sukhu statement on youth congress leaders

शिमला: सुक्खू बोले- अनुशासन में रहें युकां कार्यकर्ता, बगावत करने वालों से नहीं डरती कांग्रेस

Mon, 17 Oct 2022 05:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 Oct 2022 05:38 PM IST
सार

चौपाल से सुभाष मंगलेट की नाराजगी पर सुक्खू ने कहा कि टिकट तो किसी एक को ही मिलता है। पार्टी हित में सभी को काम करना चाहिए।

विज्ञापन
sukhwinder singh sukhu statement on youth congress leaders
सुखविंद्र सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर पार्टी का साथ देने को कहा है। कहा कि बगावत करने वालों से पार्टी डरती नहीं है। युवा कांग्रेस का काम कांग्रेस की मूवमेंट को आगे लेकर जाने का है। अगर किसी ने बगावत करनी है तो जल्द अपनी स्थिति स्पष्ट करें। चौपाल से सुभाष मंगलेट की नाराजगी पर सुक्खू ने कहा कि टिकट तो किसी एक को ही मिलता है। पार्टी हित में सभी को काम करना चाहिए।

विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान करने आए सुक्खू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मतदान के माध्यम से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है। कांग्रेस ही देश की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है। जो लोग खुद बड़ी पार्टी होने का दावा करते हैं, वहां आंतरिक लोकतंत्र खत्म हो चुका है। आंतरिक लोकतंत्र खत्म होते ही तानाशाही की शुरुआत हो चुकी है। कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है।
विज्ञापन


आंतरिक विरोध भी होता है, लेकिन हम समय और परिस्थितियों के अनुसार उसका निपटारा कर लेते हैं। सुक्खू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर बीते पांच वर्षों के दौरान प्रदेश में विकास नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश भाजपा ने अपनी हार को देखते हुए अब प्रधानमंत्री की हर जिले में रैली करवाने की योजना बनाई है। प्रदेश के मुद्दों की जगह प्रधानमंत्री को आगे रखकर भाजपा हिमाचल में चुनाव लड़ने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार बनते ही करेंगे भाजपा के भ्रष्टाचार की जांच
सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार की फाइलों को दबा दिया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही इन भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की जाएगी। घोटाले करने वालों को जेल में डाला जाएगा। चुनावों के दौरान जनता के बीच कांग्रेस अपनी चार्जशीट को लेकर जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed