{"_id":"6399ee680bbae56cc60f55f2","slug":"sukhvindra-sukhu-said-that-there-will-be-no-transfer-of-dc-sp-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: सुखविंद्र सुक्खू बोले- हिमाचल में अभी नहीं होंगे डीसी, एसपी के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: सुखविंद्र सुक्खू बोले- हिमाचल में अभी नहीं होंगे डीसी, एसपी के तबादले
Wed, 14 Dec 2022 09:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 14 Dec 2022 09:13 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अभी कोई प्रशासनिक फेरबदल नहीं होगा। काम बांट दिया गया है। सभी डीसी को लक्षित कार्य दिए गए हैं। सभी प्रदेश के हित में काम करते हैं। सत्ता में आकर फटाफट डीसी और एसपी आदि बदल देना सही नहीं है। यह रिवाज बदलना होगा।
विज्ञापन
पेंशनरों से मिले सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में अभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के तबादले नहीं होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अभी कोई प्रशासनिक फेरबदल नहीं होगा। काम बांट दिया गया है। सभी डीसी को लक्षित कार्य दिए गए हैं। सभी प्रदेश के हित में काम करते हैं। सत्ता में आकर फटाफट डीसी और एसपी आदि बदल देना सही नहीं है। यह रिवाज बदलना होगा। वे यहां काम करने आए हैं, तबादले करने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
सुक्खू ने बुधवार को नई दिल्ली जाने से पहले शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि वे सत्ता केवल सत्ता के लिए नहीं चाहते हैं। सरकार जनहित के लिए बनी है। अभी कैबिनेट के विस्तार के सिलसिले में भी चर्चा होनी है। इस दृष्टि से यह तय होगा कि इस कार्य को कैसे आगे किया जा सकता है। कई लोग ऐसा समझते हैं कि आते ही तबादले करेंगे, ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री से मिलूंगा, पर अभी शिष्टाचार भेंट के लिए जाऊंगा
सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास उन्हें शिष्टाचार भेंट के लिए जाना है। उन्होंने दिल्ली में आवासीय आयुक्त को कहा है कि जल्दी उनसे मिलने का समय लिया जाना है। इस बारे में बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
अगर तीसरा उपमुख्यमंत्री बना तो तीन हेलिकाप्टर लेने पड़ेंगे : जयराम
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जब भाजपा सत्ता में थी तो कांग्रेस के सब नेता कहते थे कि हेलिकाप्टर में जाते हैं। बार-बार हेलिकाप्टर का जिक्र होता था। अब देखने में आया है कि पहले उपमुख्यमंत्री को हेलिकाप्टर से छोड़ा जाता है। फिर यह वापस आता है। उसके बाद मुख्यमंत्री को छोड़ा जा रहा है। अगर ऐसी परिस्थिति रही तो हिमाचल में दो हेलिकाप्टर लेने पड़ेंगे। अगर कहीं तीसरा उपमुख्यमंत्री बना तो तीसरा और हेलिकाप्टर लेना पड़ेगा। हिमाचल छोटा राज्य है। ऐसी क्या परिस्थितियां बनी कि राज्य में उप मुख्यमंत्री बनाना पड़ा है। जयराम ने कहा कि सरकार का संचालन कैसे हुआ है। नामित लोगों को कैबिनेट का दर्जा दिया गया। इससे लगता है कि कैबिनेट का संचालन की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जब जनादेश आता तो कांग्रेस को बहुमत प्राप्त हुआ। कांग्रेस में मुख्यमंत्री के कई दावेदार हो गए। इस बीच नारेबाजी, धक्का-मुक्की में ही सरकार बनी है।