फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sukhvinder sukhu statement over anurag thakur at kangra himachal

अनुराग ठाकुर मात्र स्टाइलिश नेता: सुखविंद्र सिंह सुक्खू

Fri, 30 Nov 2018 08:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Updated Fri, 30 Nov 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
sukhvinder sukhu statement over anurag thakur at kangra himachal

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर मात्र स्टाइलिश नेता हैं। हमीरपुर की जनता के साथ तो उनका, हेलो हाय, ओके बाय तक का नाता है।

विज्ञापन


हमीरपुर की जनता अनुराग ठाकुर के इस व्यवहार का जवाब आने वाले लोकसभा चुनावों में देने वाली है। कांग्रेस अध्यक्ष शुक्रवार को देहरा में ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि लोकसभा टिकट के लिए कुछ पैमाने हैं। मंचों से टिकटों की घोषणा नहीं होती है। मापदंडों को आधार बना कर कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से टिकट की घोषणा करती है। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जयराम नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार अपराधों को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में आज नशा माफिया सक्रिय

sukhvinder sukhu statement over anurag thakur at kangra himachal

सुक्खू ने कहा कि आज नशा माफिया प्रदेश में सक्रिय है। वह खुद इस मामले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। सुक्खू ने कहा कि अगर भाजपा सरकार नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के लिए कोई कानून पारित करना चाहती है तो कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा का समर्थन करेगी।

इस मौके पर पूर्व विधायक योगराज, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, बिक्रम शर्मा, पूर्व विधायक निखिल राजौर, एआईसीसी सदस्य सुनील बिट्टू, जिला देहरा के अध्यक्ष नरदेव कंवर, पूर्व कर्मचारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव रवि पराशर, विशाल चंबयाल, देहरा कांग्रेस प्रभारी राजेश

राजा, ज्वालामुखी कांग्रेस प्रभारी अशोक हिमाचली,  जसवां परागपुर ब्लाक कांग्रेस प्रभारी रामगोपाल शर्मा, देहरा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हरि ओम शर्मा, प्रदेश कांग्रेस समन्यवक बलदेव ठाकुर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदिरा देवी, जिला पार्षद रूमा, ज्योति

बाला, जिला एससी विभाग अध्यक्ष हरबंस मिट्ठू, प्रदेश एससी विभाग उपाध्यक्ष जीवन कुमार, पुष्पेंद्र ठाकुर, अमित शर्मा, ईश्वर दास, पंकज, रिंपी और सुमित मनकोटिया सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed