{"_id":"5c38a3b1bdec227367365503","slug":"sukhvinder-singh-sukhu-statement-over-new-himachal-congress-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"राठौर को अध्यक्ष बनाने में मेरा और आनंद का हाथ: सुखविंद्र सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राठौर को अध्यक्ष बनाने में मेरा और आनंद का हाथ: सुखविंद्र सुक्खू
Fri, 11 Jan 2019 08:04 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Fri, 11 Jan 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि उनके नाम कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का छह साल, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष 10 साल और एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष 7 साल तक रहने का रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि कुलदीप राठौर को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाने में उनका और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा का हाथ रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए राठौर का पूरा सहयोग किया जाएगा। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने के लिए छह साल तक काम किया। पार्टी के नए लोगों को जोड़ा गया। जिला और ब्लॉकों में कमेटियों का गठन किया गया।
विज्ञापन
पहले ब्लॉकों में कमेटियां बनाने की परंपरा नहीं थी। पार्टी को मजबूत बनाने कुछ नेताओं को रास नहीं आ रहा था। युकां और एनएसयूआई के कई पदाधिकारी घरों में बैठ गए थे, उनको पार्टी की मुख्य धारा में लाया गया और उनको पदाधिकारी बनाया।
विज्ञापन
कहा कि उन्हें हटाया नहीं गया है। विधानसभा चुनाव के कुछ माह बाद उन्होंने स्वयं इस्तीफा दिया था, क्योंकि अध्यक्ष पद पर छह साल हो गए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष से उनकी बात हुई थी।