फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sukhvinder singh sukhu statement over jairam thakur govt six month tenure

छह माह में जयराम सरकार के दामन पर लगे छह दाग : सुक्खू

Fri, 29 Jun 2018 12:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 29 Jun 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
sukhvinder singh sukhu statement over jairam thakur govt six month tenure

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जयराम सरकार के छह माह के कार्यकाल को पूरी तरह विफल बताया है। सुक्खू ने कहा कि छह महीने के शासन में सरकार के दामन पर छह बड़े दाग लगे हैं।

विज्ञापन


प्रशासनिक तौर पर सरकार नाकाम रही। सीएम जयराम ठाकुर को अपने प्रधान सचिव तक को बदलना पड़ा। भाजपा में ही सीएम को फेल करने की कोशिशें चरम पर हैं। सुक्खू ने कहा कि शिमला में घोर पेयजल संकट के कारण पूरी दुनिया में प्रदेश की किरकिरी हुई।
विज्ञापन


हिमाचल हाईकोर्ट को संज्ञान लेना पड़ा। कसौली में टाउन एवं कंट्री प्लानिंग विभाग की अधिकारी शैलबाला की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। सरकार के छह महीने के कार्यकाल में सौ से अधिक बड़े अपराध हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में दलितों के साथ भेदभाव हो रहा

sukhvinder singh sukhu statement over jairam thakur govt six month tenure

प्रदेश में दलितों के साथ भेदभाव हो रहा है। उड़ान योजना भी प्रदेश सरकार की बड़ी असफलता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत करते हुए कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई सफर करेगा, मगर 19 सौ रुपये में तय की गई टिकट 19 हजार रुपये में मिल रही है।

दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। सुक्खू ने कहा कि सरकार का अब तक का कार्यकाल जश्न और कर्मचारियों के तबादलों में ही बीत गया। 25 हजार से अधिक तबादले सरकार ने छह महीने में कर डाले हैं। कर्मचारी वर्ग परेशान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed