फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sukhvinder singh sukhu statement over cm jairam thakur

जयराम सरकार ने बेचने शुरू किए प्रदेश के हित : सुखविंदर सुक्खू

Thu, 10 May 2018 09:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 10 May 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
sukhvinder singh sukhu statement over cm jairam thakur

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई ऊर्जा नीति पर जयराम सरकार पर निशाना साधा है। सुक्खू ने आरोप लगाया कि जयराम सरकार को सत्ता में आए हुए अभी चार महीने हुए हैं, सरकार ने इस कार्यकाल में हिमाचल के हितों को बेचना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश की नई ऊर्जा नीति से प्राकृतिक संसाधनों के साथ खिलवाड़ करने में लगी है। सरकार अपफ्रंट प्रीमियम को खत्म कर चहेतों को लाभ पहुंचाने की कोशिश में है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस नीति के तहत सैकड़ों बिजली प्रोजेक्टों की पहले 12 साल रॉयल्टी को माफ  कर बाद में प्रदेश के पर्यावरण और जल संसाधनों को मुफ्त में बेचा जाएगा। पूर्व सरकार के समय बिजली प्रोजेक्टों से एक हजार करोड़ रुपये का प्रीमियम आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं जयराम सरकार उसे भी अपनी चहेती पॉवर कंपनियों को लौटाने की तैयारी तो नहीं कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि अगर प्रदेश में जल विद्युत परियोजनाएं लगाने को लेकर नए निवेशक आगे नहीं आ रहे और पुरानी


योजनाएं क्रियान्वित नहीं हो रही हैं तो इसका अर्थ यह नहीं कि प्रदेश के संसाधनों को ही बेच दिया जाए। सुक्खू ने सरकार को सलाह दी है कि वह अपफ्रंट प्रीमियम खत्म करने के साथ ही नीति में किए गए अन्य प्रावधानों पर भी पुनर्विचार करे। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed