फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sukhu govt may face trouble while passing budget after Rajya Sabha election results

Himachal News: राज्यसभा चुनाव नतीजे के बाद बजट पारित करते वक्त संकट में पड़ सकती है सुक्खू सरकार

Wed, 28 Feb 2024 12:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Feb 2024 12:00 AM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद राज्यसभा की सीट भाजपा की झोली में चली गई है। अगर बजट बहुमत से पारित नहीं होता है तो सुक्खू सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

विज्ञापन
Sukhu govt may face trouble while passing budget after Rajya Sabha election results
सुुक्खू सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद राज्यसभा की सीट भाजपा की झोली में चली गई है। अगर बजट बहुमत से पारित नहीं होता है तो सुक्खू सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राज्य में बजट सत्र चल रहा है। विधानसभा में वीरवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पारित किया जाना है। बजट पारित करते समय विपक्ष सदन में डिविजन मांग सकता है। ऐसे में मतदान होता है तो उसमें भी सरकार के पक्ष में वोट नहीं पड़े तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वित्त विधेयक के गिर जाने पर सरकार संकट में पड़ सकती है। हालांकि, ऐसी संभावना से मुख्यमंत्री ने इन्कार किया है। सदन के नेता को विधानसभा में बजट पारित करने के लिए बहुमत साबित करना होगा। कांग्रेस और भाजपा ने राज्यसभा के लिए 34-34 विधायकों का समर्थन जुटाकर टाई किया है।

विज्ञापन


अगर यही समर्थन बना रहा तो इससे बजट पारित करने में मुश्किल आएगी। विधानसभा अध्यक्ष का भी राज्यसभा के लिए वोट पड़ा है, मगर यह मत बजट पारित करते समय उसी स्थिति में डाला जा सकता है, जब दोनों ओर से टाई हो। कांग्रेस पार्टी के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की है। यह विधायक पुलिस की सुरक्षा में पंचकूला में हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 14 जनवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 58 हजार 444 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। इसमें प्रदेश की अर्थव्यवस्था की अनुमानित वृद्धि दर 7.1 फीसदी दर्शाई गई, जबकि प्रति व्यक्ति 2 लाख 34 हजार, 199 रुपये अनुमानित हैं। वहीं, राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 2 लाख 7 हजार 430 करोड़ रुपये अनुमानित है।
विज्ञापन


 वित्त विधेयक पारण चुनौती
सरकार गुरुवार को सदन में वित्त विधेयक पारित करने के लिए 35 विधायक चाहिए। अभी 34 हैं। ऐसे में वित्त विधेयक पारण चुनौती है। वित्त विधेयक पारित हो जाता है तो उस स्थिति में अन्य विधायकों का समर्थन जुटाने के लिए भाजपा नई रणनीति पर काम कर सकती है। भाजपा को सरकार गिराने के लिए 14 कांग्रेस विधायकों का समर्थन चाहिए। अभी नौ विधायकों का समर्थन ही मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed