{"_id":"6218b5b0e632a1075c2223cc","slug":"sukhram-choudhary-said-that-will-hold-talks-with-people-opposing-power-projects","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखराम चौधरी बोले- बिजली प्रोजेक्टों का विरोध करने वाले लोगों से करेंगे वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखराम चौधरी बोले- बिजली प्रोजेक्टों का विरोध करने वाले लोगों से करेंगे वार्ता
Fri, 25 Feb 2022 04:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Feb 2022 04:26 PM IST
सार
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिजली परियोजनाओं का विरोध करने का अब प्रचलन हो गया है। उपायुक्त किन्नौर प्रभावित पंचायतों से बात कर रहे हैं। बिजली परियोजनाओं का विरोध करने वाले लोगों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि बिजली परियोजनाओं का विरोध करने वाले लोगों से वार्ता की जाएगी। परियोजनाओं का विरोध करना कुछ एनजीओ और पर्यावरणविदों का काम बन गया है। अब आधुनिक तकनीक से परियोजनाओं का निर्माण निर्माण होता है। रोजगार के अवसर भी मिलते हैं। शुक्रवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने जंगी थोपन बिजली परियोजना का मामला उठाते हुए कहा कि स्थानीय पंचायतों ने इस प्रोजेक्ट को रद्द करने का प्रस्ताव पारित किया है।
विज्ञापन
सरकार इनसे बात तक नहीं कर रही। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिजली परियोजनाओं का विरोध करने का अब प्रचलन हो गया है। उपायुक्त किन्नौर प्रभावित पंचायतों से बात कर रहे हैं। 780 मेगावाट जंगी थोपन पोवारी जल विद्युत परियोजना का समझौता ज्ञापन एसजेवीएन के साथ 25 सितंबर, 2019 को हस्ताक्षरित हुआ है। अभी इसकी विस्तृत परियोजना तैयार की जा रही है। सरकार का इस परियोजना को रद्द करने का कोई विचार नहीं है।
विज्ञापन