फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Suicide note given to mother, then Home Guard worker committed suicide

Suicide Shimla: मां को थमाया सुसाइड नोट, फिर होमगार्ड कर्मी ने कर ली आत्महत्या

Thu, 25 Aug 2022 11:03 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Aug 2022 11:03 AM IST
सार

 शिमला से सटे जुन्गा क्षेत्र में एक होमगार्ड कर्मी ने अपनी मां को सुसाइड नोट थमाया और फिर आत्महत्या कर ली। इसकी पहचान ओम प्रकाश (37) पुत्र सर्वजीत सिंह निवासी जुन्गा, शिमला ग्रामीण के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
Suicide note given to mother, then Home Guard worker committed suicide
होमगार्ड कर्मी ने की आत्महत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सटे जुन्गा क्षेत्र में एक होमगार्ड कर्मी ने अपनी मां को सुसाइड नोट थमाया और फिर आत्महत्या कर ली। इसकी पहचान ओम प्रकाश (37) पुत्र सर्वजीत सिंह निवासी जुन्गा, शिमला ग्रामीण के तौर पर हुई है। ओमप्रकाश वर्तमान में सोलन तैनात था।  शहर से सटे जुन्गा क्षेत्र में होमगार्ड जवान घर के पास बेसुध हालत में पड़ा मिला है। इसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को एक जहरीले पदार्थ की शीशी भी मौके पर से मिली है। इसके साथ छह पन्ने का एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसे भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। लेकिन सुसाइड नोट में क्या लिखा इसे बताने से परहेज कर रही है। पुलिस के मुताबिक ढली थाना क्षेत्र के जुन्गा में यह घटना पेश आई। मृतक होमगार्ड में तैनात था। ओमप्रकाश की होमगार्ड में बैंड टीम में तैनाती थी।

विज्ञापन


लेकिन कुछ समय से जवान एक अफसर के घर पर ड्यूटी दे रहा था। स्वतंत्रता दिवस पर जवान घर आया था। यहां पर वह अपने बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और छह साल की बेटी के साथ रहता था। सुबह जवान घर से ड्यूटी के निकला और घर से कुछ दूरी पर एक पुराने मकान में अपनी इहलीला समाप्त कर ली।  प्रारंभिक जांच के मुताबिक मौत से पहले ओमप्रकाश ने अपनी बुजुर्ग मां को एक सुसाइड नोट थमाया था। लेकिन मां सुसाइड नोट नहीं पढ़ पाई। सुसाइड नोट में आत्महत्या करने वाले ओम प्रकाश ने किस आरोपी के नाम का उल्लेख किया है। यह खुलासा पुलिस की तफ्तीश में होगा। पुलिस इस बारे में कुछ भी कहने से गुरेज कर रही है। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस मानकर चल रही है कि ओम प्रकाश ने आत्महत्या की है। फिलहाल मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
विज्ञापन


आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज : एसपी 
होमगार्ड जवान की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट को जांच के लिए एफएसएल भेजा है। मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल जांची जा रही है। पुलिस हर पहलुओं पर बारीकि से काम कर रही है। मामले की तफ्तीश जारी है।- डॉ. मोनिका भुटूंगरु, पुलिस अधीक्षक शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखावट की पुलिस करवा रही जांच 
होमगार्ड जवान की मौत की असल वजह जांच में सामने आएगी। यह जांच का विषय है कि ओमप्रकाश मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया जिससे आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने के लिए वह मजबूर हुआ। सुसाइड नोट की लिखावट की पुलिस जांच करवा रही है। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद की जवान की रहस्यमयी मौत से पर्दा उठेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed