बीमारी से था परेशान, उठाया खौफनाक कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला थाना घुमारवीं के तहत फटोह पंचायत में एक 60 वर्षीय वृद्ध ने नाल्टी खड्ड में छलांग लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली।
हालांकि बुजुर्ग को गांव के एक युवक ने पानी से बाहर सही सलामत निकाल लिया था। लेकिन वृद्ध ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय वृद्ध अपनी किसी बीमारी से परेशान था। इसके चलते उसने आत्महत्या की। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने नदी से छलांग लगाने से पहले अपनी बहन को गौशाला में जाकर पशुओं को घास डालने को कहा।
इसके बाद बुजुर्ग ने नाल्टी खड्ड की ओर रुख किया। उनकी बहन ने वृद्घ को जाते देख लिया। महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
शोर मचाने पर युवक ने की बचाने की कोशिश
शोर सुनते ही गांव का एक युवक वृद्ध को बचाने के लिए पिछे दौड़ा। लेकिन बुजुर्ग ने खड्ड में छलांग मार दी। युवक ने भी उसके पीछे ही नदी में छलांग मार दी।
इसके बाद वृद्घ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पाल में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
फटोह पंचायत उपप्रधान मुंशी राम ने बताया कि नाल्टी गांव के वृद्ध संतराम की नाल्टी खडड् में डूबने से मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और सोमवार को शव का दाह संस्कार कर दिया।