फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   suicide attampt in Shimla

शिमला की युवती ने काली ढांक से लगाई छलांग

Sun, 09 Aug 2020 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
suicide attampt in Shimla
शिमला। शहर की एक युवती ने संजौली स्थित काली ढांक से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें मानसिक रूप से परेशान होना कारण बताया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक संजौली-नवबाहर सड़क के बीच काली पहाड़ी ढांक से युवती ने छलांग लगा दी। इसी बीच सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति ने उसे ऐसा करते देख लिया। उसने पुलिस को घटना की सूचना दी और युवती को आईजीएमसी में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों की निगरानी में इसका उपचार चल रहा है। इधर, पुलिस यह पता लगा रही है कि युवती ने खौफनाक कदम क्याें उठाया। एएसपी प्रवीर ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल युवती का उपचार चल रहा है। पुलिस को मौके से एक बैग मिला है। इसमें युवती के दस्तावेज सहित एक सुसाइड नोट मिला है। फिलहाल, वास्तविकता का पता जांच के बाद चल पाएगा।
विज्ञापन

यहां पहले कई लोग कर चुके हैं खुदकुशी
बता दें कि काली ढांक पर इससे पहले भी कई लोग खुदकशी का प्रयास कर चुके हैं। कुछ साल पहले शिमला के एक प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूल की दो छात्राएं इसी जगह पर मृत मिली थीं। इससे पहले भी ननखड़ी की एक युवती ने यहीं से छलांग लगाकर आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed