{"_id":"56f6204b4f1c1b4d0df14d48","slug":"sudhir-sharma-statement-on-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार सुधीर शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, भाजपा पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार सुधीर शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, भाजपा पर साधा निशाना
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:08 AM IST
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए भाजपा नेताओं पर हमला बोला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरसे से विपक्ष के जुबानी हमले झेल रहे शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए भाजपा नेताओं पर हमला बोला है। धर्मशाला में प्रेस वार्ता में सुधीर ने किशन कपूर का नाम लिए बिना कहा कि मुझे ऐसे नेता की मानसिकता पर दया आती है, जो बिना तथ्यों के आधारहीन बयानबाजी और भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा घबरा गई है और नगर निगम चुनाव में बड़े नेता उतारने पड़ रहे हैं। मेरा दिल बड़ा है। इसलिए पूर्व मंत्री के घर की सड़क को भी कंकरीट का बनवा दिया। अच्छा होता कि विपक्ष के लोग तथ्य के साथ मुझ पर आरोप लगाते।
विज्ञापन
मेरी जगह कोई और नेता होता तो धर्मशाला को नगर निगम बनाने का रिस्की फैसला नहीं लेता। मेरी चुप्पी को कोई मेरी कमजोरी न समझे। आने वाले दिनों में मुझ पर बिना आधार कीचड़ उछालने वालों और भितरघातियों की परतें खोल के रख दूंगा।
विज्ञापन