{"_id":"c253df4386d295b5f807440bc3bb4a55","slug":"sudhir-sharma-statement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधीर शर्मा ने अनुराग पर कसा तंज, दिया ये बयान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधीर शर्मा ने अनुराग पर कसा तंज, दिया ये बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 01 Jan 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी विकास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा है कि धूमल और उनके पुत्र सरकार को कोसना बंद करें। यदि वे विकास नहीं देखना चाहते तो उन्हें अफवाहें फैलाना और दुष्प्रचार करना बंद करना चाहिए।
विज्ञापन
वर्तमान राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व पर प्रदेश का समान एवं संतुलित विकास सुनिश्चित बनाया है और धूमल शायद इसे देख पाने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर इस तरह से व्यवहार कर रहे हैं, जैसे केवल वह ही एकमात्र केंद्र में मामलों को नियंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने संबंधी सभी विधानों को अच्छी तरह जानती है।
विज्ञापन
अनुराग से किसी तरह के सलाह की आवश्यकता नहीं है। अनुराग ठाकुर मीडिया में बने रहने और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।
शहरी विकास मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का यह बयान गलत है कि वर्तमान सरकार ने गत दो वर्षों में विकास के नाम पर हिमाचल में कुछ नहीं किया है।
उन्होंने कहा है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार पूर्व भाजपा सरकार की तरह विधायकों में अंतर करने में विश्वास नहीं रखती और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रत्येक क्षेत्र के लोगों की विकासात्मक अपेक्षाओं को पूरा किया जा रहा है।
शर्मा ने कहा कि जहां तक राज्य की वित्तीय स्थिति का संबंध है तो भाजपा सरकार 13वें वित्त आयोग के समक्ष मामले को सही ढंग से प्रस्तुत करने में असमर्थ रही है।
इसके परिणामस्वरूप 13वें वित्त आयोग ने राज्य की प्रतिबद्ध देनदारियों को सकल तौर पर कम करके आंका। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को भाजपा सरकार से राज्य की खराब वित्तीय हालत विरासत में मिली है।