{"_id":"65e8aa38ae67146ea806f5fe","slug":"sudhir-sharma-said-some-leader-of-the-party-gave-my-contract-to-some-forces-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: सुधीर बोले- पार्टी के किसी नेता ने कुछ ताकतों को दी मेरी सुपारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: सुधीर बोले- पार्टी के किसी नेता ने कुछ ताकतों को दी मेरी सुपारी
Wed, 06 Mar 2024 11:10 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो,शिमला
अमर उजाला ब्यूरो,शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:10 PM IST
सार
सुधीर शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुझे रास्ते से हटाने के लिए पार्टी के भीतर ही किसी नेता ने कुछ ताकतों को सुपारी तक दे दी थी। ऐसे में खामोश कैसे बैठा जा सकता था।
विज्ञापन
सुधीर शर्मा
- फोटो : संवाद
विस्तार
कांग्रेस के अयोग्य घोषित बागी विधायक सुधीर शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुझे रास्ते से हटाने के लिए पार्टी के भीतर ही किसी नेता ने कुछ ताकतों को सुपारी तक दे दी थी। ऐसे में खामोश कैसे बैठा जा सकता था। हाईकमान की आंख पर पट्टी और प्रदेश के सत्ताधीश मित्र मंडली से घिरकर जब तानाशाह बन बैठे हों तो कायरों की तरह हम भीगी बिल्ली बनकर जनता के भरोसे को नहीं तोड़ सकते।
विज्ञापन
उन्होंने लिखा कि मुझे लगातार राजनीतिक तौर पर जलील किया गया। विकास के मामले में इलाके की अनदेखी की गई। हमारे सब्र का आखिर कितना इम्तिहान लिया जाना था। हमने कई बार कड़वे घूंट भरे। विषपान भी किया, लेकिन अंतत: हमारी अंतरात्मा और गीता के श्लोक ने हमें अन्याय का प्रतिकार करने के लिए खुलकर मैदान में आने के लिए प्रेरित किया। हमने जो कदम उठाया है, उस पर हमें नाज है।
विज्ञापन