{"_id":"5b9cb11b867a557ec86ba003","slug":"sudhir-sharma-appointed-secretary-of-all-india-congress-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री सुधीर को बनाया कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री सुधीर को बनाया कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का सचिव नियुक्त किया है। उन्हें जम्मू कश्मीर का दायित्व सौंपा गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशों पर सुधीर शर्मा की नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के अलावा आठ अन्य को भी सचिव बनाया गया है। इससे पहले राजेश धर्माणी को राष्ट्रीय सचिव बनाकर हिमाचल के युवा चेहरे को तवज्जो दी थी।
विज्ञापन
सुधीर शर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए राहुल गांधी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के दायित्व के रूप में हाईकमान ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस पूरी ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाऊंगा।
विज्ञापन