फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sudarshan Bablu announced to leave Congress with supporters, Azad will contest elections

Una: सुदर्शन बबलू ने समर्थकों के साथ किया कांग्रेस छोड़ने का एलान, आजाद लड़ेंगे चुनाव

Mon, 17 Oct 2022 10:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Oct 2022 10:01 PM IST
सार

पत्रकार वार्ता में सुदर्शन सिंह बबलू ने कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कहा कि कांग्रेस के नेता ही हिमाचल में सरकार बनाना नहीं चाहते हैं। नए युवाओं को छोड़कर बुजुर्ग नेताओं को मौका देना तर्कसंगत नहीं है।

विज्ञापन
Sudarshan Bablu announced to leave Congress with supporters, Azad will contest elections
सुदर्शन बबलू ने समर्थकों के साथ किया कांग्रेस छोड़ने का एलान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में अनदेखी के चलते कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड के प्रदेशाध्यक्ष सुदर्शन सिंह बबलू ने समर्थकों समेत कांग्रेस से इस्तीफा देने का एलान कर दिया है। समर्थकों के साथ रणनीति बनाने के बाद वह बतौर आजाद प्रत्याशी चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। ऊना में पत्रकार वार्ता में सुदर्शन सिंह बबलू ने कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

विज्ञापन


कहा कि कांग्रेस के नेता ही हिमाचल में सरकार बनाना नहीं चाहते हैं। नए युवाओं को छोड़कर बुजुर्ग नेताओं को मौका देना तर्कसंगत नहीं है। सर्वे में मात्र नौ प्रतिशत तक पहुंचने वाले नेता को टिकट दिया जा रहा है। उन्होंने टिकट आवंटन में भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया है। उनके साथ युवा कांग्रेस चिंतपूर्णी के अध्यक्ष शमशेर अली, पूर्व ब्लॉक सचिव रविंद्र, पार्टी पदाधिकारी रघुदत, सौरव शर्मा, श्रवण कुमार और अन्य ने भी पार्टी से त्यागपत्र देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed