फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Successful transplant of cancerous bone in AIIMS Bilaspur

AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में कैंसर युक्त हड्डी का सफल ट्रांसप्लांट, कृत्रिम हड्डी को लगाया

Wed, 25 Oct 2023 10:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Oct 2023 10:51 PM IST
सार

डॉ. रणजीत चौधरी के नेतृत्व वाली सर्जिकल टीम में आर्थोपेडिक्स विभाग के सर्जन डॉ. रमेश कुमार, डॉ. देवेंद्र और डॉ. सुरभि प्रिया शामिल रहे। 

विज्ञापन
Successful transplant of cancerous bone in AIIMS Bilaspur
एम्स बिलासपुर में कैंसर युक्त हड्डी का सफल ट्रांसप्लांट - फोटो : संवाद

विस्तार

एम्स बिलासपुर में डॉक्टरों ने हड्डी के कैंसर के मरीज की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की है। डॉ. रणजीत चौधरी के नेतृत्व वाली सर्जिकल टीम में आर्थोपेडिक्स विभाग के सर्जन डॉ. रमेश कुमार, डॉ. देवेंद्र और डॉ. सुरभि प्रिया शामिल रहे। सर्जरी लगातार छह घंटे तक चली। बुजुर्ग महिला करीब पांच साल से दाहिनी टांग की हड्डी के बार-बार होने वाले कैंसर से पीड़ित थी। परिजन चंडीगढ़, दिल्ली और शिमला के कई अस्पतालों में इसकी जांच करवा रहे थे। वहां पर डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन के लिए कह रहे थे, जिसके लिए विशेष सुविधाओं की आवश्यकता थी।

विज्ञापन


यह सुविधा या तो उन अस्पतालों में उपलब्ध नहीं थी या उनका खर्च मरीज के लिए बहुत अधिक था। मरीज ने इसकी उम्मीद छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने पिछले माह ही एम्स का रुख किया और डॉक्टरों से सलाह ली। हड्डी रोग विशेषज्ञ और एनेस्थेटिस्ट की एक टीम ने उनकी जांच की और ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। छह घंटे तक चली इस सर्जरी में डॉक्टरों ने कैंसर ग्रस्त हड्डी को निकालकर वहां पर कृत्रिम हड्डी को लगाया गया। सर्जरी के बाद सर्जरी के बाद मरीज ने एम्स बिलासपुर के डॉक्टरों का आभार जताया। मरीज अब चल सकती है और अपने दाहिने पैर पर वजन सहन कर सकती है, जो पिछले साल उसके लिए असंभव था।
विज्ञापन


एम्स बिलासपुर प्रतिबद्धता के साथ लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। एक बार फिर विशेष आर्थोपेडिक सर्जरी कर डॉक्टरों ने चुनौतियों का सामना करने वाले रोगियों के लिए बेहतर काम किया है। एम्स बिलासपुर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है। सभी बधाई के पात्र हैं।-डॉ. दिनेश वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, एम्स बिलासपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed