फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IND W vs ENG W Test 2023 Pacer Renuka Thakur First Cricketer From Himachal Playing Test Match for India

Renuka Thakur Story : टेस्ट मैच खेलने वाली हिमाचल की पहली क्रिकेटर बनीं रेणुका ठाकुर

Fri, 15 Dec 2023 01:04 PM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Dec 2023 01:04 PM IST
सार

Renuka Singh Thakur Cricket Career : नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को शुरू हुए भारत और इंग्लैंड के मुकाबले में रेणुका सिंह ने टेस्ट में डेब्यू किया है।

विज्ञापन
IND W vs ENG W Test 2023 Pacer Renuka Thakur First Cricketer From Himachal Playing Test Match for India
रेणुका ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेणुका ठाकुर भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने वाली हिमाचल की पहली क्रिकेटर बन गई हैं। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को शुरू हुए भारत और इंग्लैंड के मुकाबले में रेणुका सिंह ने टेस्ट में डेब्यू किया है। हाल ही पीठ दर्द के कारण छह माह के आराम करने के बाद लौटीं रेणुका सिंह ने आते ही इंग्लैंड के साथ तीन टी-20 मैचों में सात विकेट हासिल किए। रेणुका सिंह ठाकुर ने 18 फरवरी 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला एक दिवसीय मैच में खेला। इसके बाद अब तक सात अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच खेल चुकी हैं।

विज्ञापन


जिसमें उन्होंने 14.88 की औसत से गेंदबाजी करते हुए 18 विकेट चटकाए। रेणुका ने टी-20 में सात अक्तूबर 2021 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया। रेणुका ने अब तक 35 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 21.13 की औसत से 38 विकेट हासिल किए हैं। कॉमनवेल्थ गेम 2022 में रेणुका सिंह सबसे अधिक 11 विकेट लेकर टॉप पर रहीं थी। माता सुनीता ठाकुर ने कहा कि बेटी ने अपने पिता का देखा सपना पूरा किया है। उम्मीद है कि बेटी इंग्लैंड के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करेगी।  एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि क्रिकेटर रेणुका सिंह ने टेस्ट मैच भी डेब्यू किया है। उम्मीद है कि रेणुका सबकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगी।

विज्ञापन

नेशनल कबड्डी में छाईं मंडी की भावना, शिवानी

मंडी की दो महिला कबड्डी खिलाड़ियों भावना ठाकुर और शिवानी ठाकुर ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया। टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। जिला कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान टेक चंद शर्मा ने बताया कि फाइनल में हिमाचल प्रदेश की टीम ने रेलवे की टीम को 27-33 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। इससे पहले सेमीफाइनल में हिमाचल प्रदेश की टीम ने महाराष्ट्र को 39-30 के अंतर से हराया। मुकाबलों में मंडी की भावना ठाकुर और शिवानी का प्रदर्शन सराहनीय रहा। एसोसिएशन के सचिव नेत्रपाल, पदाधिकारियों, महेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, प्रेम ठाकुर, टेक सिंह ठाकुर, गुड्डू राणा, जगत राम, रफीक मोहम्मद, गुलजार मोहम्मद ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed