फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Success Story Moti Lal appointed assistant professor Political Science

Success Story: मां ने मनरेगा में लगाई दिहाड़ी, बेटा बन गया सहायक प्रोफेसर

Tue, 13 Jun 2023 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 13 Jun 2023 06:32 PM IST
सार

निर्धन परिवार से ताल्लुक रखने वाली मोती लाल की माता ने मनरेगा में मेहनत-मजदूरी कर अपने बेटे को इस मुकाम तक पहुंचाया है।

विज्ञापन
Success Story Moti Lal appointed assistant professor Political Science
मोती लाल - फोटो : संवाद

विस्तार

मनरेगा में दिहाड़ी लगाकर मेहनत करने वाली चंबा जिले की टेपा पंचायत के द्रडोगा की हमीरू देवी की मेहनत को बेटे मोती लाल ने साकार कर दिखाया है। मोती लाल ने राजनीति शास्त्र में असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा पास की है। उन्होंने सफलता का श्रेय अपनी माता और जेबीटी अध्यापक मनोज कुमार को दिया है। 16 साल की आयु में मोती लाल के पिता का साया उनके सिर से उठ गया। इससे परिवार की सारी जिम्मेवारी माता के कंधों पर आ गई।

विज्ञापन


निर्धन परिवार से ताल्लुक रखने वाली मोती लाल की माता ने मनरेगा में मेहनत-मजदूरी कर अपने बेटे को इस मुकाम तक पहुंचाया है। प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैरागढ़ से हुई है। इसके बाद उन्होंने बीए धर्मशाला से की। शिमला विश्वविद्यालय में एमए और पीएचडी की। उन्होंने कहा कि शिमला में चार दिसंबर को उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा दी।
विज्ञापन


इसके बाद एक जून को उनका शिमला में साक्षात्कार हुआ। जिसका परीक्षा परिणाम निकल चुका है। परीक्षा उत्तीर्ण करने से परिवार में खुशी का माहौल है। बताया कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में जहां एक तरफ मां की कठिन मेहनत है तो वहीं, तीसा विद्यालय के जेबीटी अध्यापक मनोज कुमार का भी काफी सहयोग रहा है। कहा कि बचपन से ही उनका अध्यापक बनने का सपना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed