{"_id":"624edcd1c0d1f1588078cc1c","slug":"success-story-himachal-s-seema-won-second-silver-medal-in-calicut","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: कालीकट में हिमाचल की सीमा ने जीता दूसरा रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: कालीकट में हिमाचल की सीमा ने जीता दूसरा रजत पदक
Thu, 07 Apr 2022 06:15 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 07 Apr 2022 06:15 PM IST
सार
सीमा अब तक एक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर 15 पदक जीत चुकी हैं। केंद्र सरकार की ओर से आयोजित खेलो इंडिया अभियान के तहत भी सीमा अपना लोहा मनवा चुकी हैं और स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
सीमा ने जीता दूसरा रजत पदक
- फोटो : संवाद
विस्तार
केरल के कालीकट में हुई 25वीं सीनियर फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिमाचल के चंबा की उड़नपरी सीमा ने दूसरा रजत पदक अपने नाम किया है। छह अप्रैल को पांच हजार मीटर दौड़ में झुलाड़ा पंचायत के रेटा की सीमा ने यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले सीमा ने दस हजार मीटर की दौड़ में रजत पदक जीता था। वर्तमान में सीमा कोच ह्यूगो वैन डेन ब्रोक की देखरेख में तैयारी कर रही हैं। सीमा ने बताया कि लक्ष्य को हासिल करने के लिए कोच हरसंभव मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सीमा अब तक एक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर 15 पदक जीत चुकी हैं। केंद्र सरकार की ओर से आयोजित खेलो इंडिया अभियान के तहत भी सीमा अपना लोहा मनवा चुकी हैं और स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी हैं। सीमा 2024 के पैरिस ओलंपिक की तैयारी के लिए भोपाल में प्रशिक्षण ले रही हैं। सीमा ने बताया कि उनका लक्ष्य पैरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतना है।
विज्ञापन