फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Success Story: Daughter and father won gold in martial arts at state level, now will show strength in national

Success Story: राज्य स्तर पर बेटी-पिता ने मार्शल आर्ट में जीता स्वर्ण, अब नेशनल में दिखाएंगे दम

Tue, 28 Jun 2022 10:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Jun 2022 10:48 PM IST
सार

जिला मुख्यालय चंबा के साथ लगते परेल गांव निवासी कृष्ण कुमार ने मंडी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कृष्ण कुमार वर्तमान में पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। 

विज्ञापन
Success Story: Daughter and father won gold in martial arts at state level, now will show strength in national
बेटी-पिता ने मार्शल आर्ट में जीता स्वर्ण - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में पिता और बेटी ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का लिया। जिला मुख्यालय के साथ लगते परेल गांव निवासी कृष्ण कुमार ने मंडी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कृष्ण कुमार वर्तमान में पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। प्री टीम वर्ग में कृष्ण कुमार की बेटी गुंजन ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन


गुंजन केवीएस (केंद्रीय विद्यालय संगठन) में पांचवीं कक्षा की छात्रा हैं। पिता और बेटी की इस सफलता के बाद घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग अंडर-39 किलो भार वर्ग में चंबा की जिया सूर्यवंशी ने कांस्य पदक जीता। प्री टीम वर्ग के 26 किलो भार वर्ग में चंबा के हर्षित शर्मा ने रजत पदक जीता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed