फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Subsidy will continue on pesticides and fungicide in hp

कीट और फफूंदनाशकों पर मिलता रहेगा उपदान : डॉ. मारकंडा

Tue, 16 Oct 2018 07:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 16 Oct 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
Subsidy will continue on pesticides and fungicide in hp

कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने कहा कि उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि सरकार ने कीटनाशकों और फफूं दनाशकों में उपदान देना बंद कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है।

विज्ञापन


सरकार हमेशा किसानों और बागवानों के हितों में काम करती रही है और भविष्य में भी उनके हितों की रक्षा की जाती रहेगी। किसानों को उपदान में देसी गाय उपलब्ध कराई जाएगी। किसानों के प्रशिक्षण और गायों को उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने पहले ही 25 लाख की बजट निर्धारित किया है।
विज्ञापन


गायों पर उपदान देने के पीछे सबसे बड़ा कारण यही है कि हिमाचल में श्वेत क्रांति लाई जाए। यह प्रोजेेक्ट पशुपालन विभाग और कृषि विभाग संयुक्त रूप से चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिवालय में मंगलवार को कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों और बागवानों को कीटनाशकों और फफूंदनाशकों पर उपदान जारी रखेगी। राज्य सरकार शून्य लागत बजट खेती का नाम बदलकर प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान योजना करने जा रही है।


इस योजना का नाम इसलिए बदला जा रहा कि किसानों को सरकार प्राकृतिक खेती की ओर प्रोत्साहित कर रही है। किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है। अभी तक पालमपुर में 89 स्कूलों और  कुफरी में 787 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed