फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Subathu: After 42 weeks of rigorous training, 175 soldiers ready to guard the borders

सुबाथू: 42 हफ्तों की कड़ी ट्रेनिंग के बाद सरहदों की निगहबानी के लिए तैयार 175 जवान

Wed, 02 Mar 2022 08:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुबाथू (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुबाथू (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Mar 2022 08:22 PM IST
सार

14 जीटीसी कि कमान संभाल रहे ब्रिगेडियर राकेश सिंह राणा स्टेडियम में पहुंचे। सेना वाहन में ब्रिगेडियर राकेश सिंह राणा दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया। स्टेडियम के मुख्य द्वार से भीतर की ओर सेना के धर्मगुरु के साथ सेना की एक टुकड़ी राष्ट्रीय गीत की धुन पर तिरंगा लिए नवागत जवानों के पास पहुंची। 

विज्ञापन
Subathu: After 42 weeks of rigorous training, 175 soldiers ready to guard the borders
सलारिया स्टेडियम में हुआ शपथ ग्रहण समारोह। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र सुबाथू में बुधवार को शपथ लेने के बाद 175 जवान सरहद की रक्षा के लिए तैयार हैं। 148 और 149 कोर्स के इन जवानों को 42 सप्ताह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद भारतीय सेना में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ। सुबाथू के सलारिया स्टेडियम में यह शपथ ग्रहण समारोह करवाया गया। इसमें खास बात यह रही की दो साल बाद परिजनों को इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल किया गया। समारोह में नेपाल सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों अभिभावक यहां पहुंचे।

विज्ञापन


इससे पहले ट्रेनिंग सीओ कर्नल शलभ पुण परेड का निरीक्षण करने पहुंचे और उप कमांडेंट कर्नल राजेश मेहत्ता ने परेड का जायजा लिया। शपथ ग्रहण शुरू होते ही आरपी सीएचएम की सिटी बजी। 14 जीटीसी कि कमान संभाल रहे ब्रिगेडियर राकेश सिंह राणा स्टेडियम में पहुंचे। सेना वाहन में ब्रिगेडियर राकेश सिंह राणा दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया। स्टेडियम के मुख्य द्वार से भीतर की ओर सेना के धर्मगुरु के साथ सेना की एक टुकड़ी राष्ट्रीय गीत की धुन पर तिरंगा लिए नवागत जवानों के पास पहुंची। 
विज्ञापन


धर्म गुरु सूबेदार मुनेंद्र प्रसाद रतूड़ी ने जवानों को गीता पर हाथ रखवाकर जरूरत पड़ने पर देश की रक्षा में कुर्बान होने की शपथ दिलवाई। इसके बाद ट्रेनिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सात जवानों को ब्रिगेडियर राणा ने सम्मानित किया। सेंटर की परंपरा के अनुसार बेस्ट रिक्रूट माधव खांमचा को गोरखा के जात्तिय हथियार चांदी की खुखरी से सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम में धुएं के साथ हुआ धमाका
सेना मैदान में अचानक चारों तरफ धुआं फैल गया ओर धमाके शुरू हुए। धुएं के बीच से सेना की एक टुकड़ी हाथों में खुखरी ओर मुंह पर काला पेंट लगाकर निकलती है। लग रहा था कि युद्ध शुरू हो गया है। इस बीच ही बांसुरी और मृदंग की धुन पर सभी जवान खुखरी नृत्य का प्रदर्शन करते दिखे। 


होटल सुविधा को लेकर अभिभावक हुए नाराज
शपथ ग्रहण समारोह में नेपाल से सुबाथू पहुचे जवानों के अभिभावकों ने एक निजी होटल व्यवस्था को लेकर नराजगी जताई। अभिभावकों ने बताया कि होटल में तय की गई राशि देने के बावजूद ठंडे पानी से नहाना पड़ा, स्नान घर में भी ज्यादा सुविधाएं नहीं दी गई। अभिभावकों की शिकायत सेना अधिकारियों को भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed