फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sub Junior National Basketball Competition: Punjab won in boys, Maharashtra in girls' category

Kangra: सब जूनियर नेशनल बास्केटबाल प्रतियोगिता शुरू, लड़कों में पंजाब, लड़कियों के वर्ग में महाराष्ट्र जीता

Tue, 15 Nov 2022 09:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Nov 2022 09:56 PM IST
सार

 47वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने किया। अंडर-14 बास्केटबाल प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 51 टीमों के 800 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 

विज्ञापन
Sub Junior National Basketball Competition: Punjab won in boys, Maharashtra in girls' category
सब जूनियर नेशनल बास्केटबाल प्रतियोगिता शुरू। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में नगर परिषद मैदान में 47वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने किया। अंडर-14 बास्केटबाल प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 51 टीमों के 800 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। लड़कियों के उद्घाटन मैच में कर्नाटक की टीम ने तेलंगाना के टीम को पराजित कर दूसरे दौर में जगह बनाई। लड़कों के वर्ग में बिहार ने महाराष्ट्र को 60-09 के बड़े अंतर से पराजित किया। वहीं लड़कियों के वर्ग में महाराष्ट्र ने पंजाब को 45-31 से हराया। लड़कों के वर्ग में पंजाब ने मध्य प्रदेश को 65-31 से हराया। लड़कियों के वर्ग में तमिलनाडु ने केरल को 48-19, जबकि राजस्थान ने दिल्ली को 31-28 के अंतर से हराया। 

विज्ञापन


लड़कों के वर्ग में मिजोरम ने राजस्थान को 44-25, लड़कियों के वर्ग में उड़ीसा ने पुडुचेरी को 46-35 से पराजित किया। लड़कों के वर्ग में ओडिशा ने असम को 60-29, लड़कों के वर्ग में केरल ने झारखंड को 40-32, लड़कियों के वर्ग में असम ने जेएंडके को 53-11 के अंतर से हराया। लड़कियों के वर्ग में हरियाणा ने प. बंगाल को 31-25, लड़कों के वर्ग में गुजरात ने आंध्र प्रदेश को 40-31, लड़कियों के वर्ग में गुजरात ने गोवा को 65-14, और लड़कों के वर्ग में उत्तराखंड ने गोवा को 45-09 के अंतर से हरा दिया। प्रतियोगिता में 51 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश बास्केटबाल संघ के सचिव अजय सूद ने बताया कि 15 नवंबर से 21 नवंबर तक नगर परिषद मैदान में सब जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता होगी। डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन में रहकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की। बास्केटबाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि बास्केटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने हिमाचल को सब जूनियर नेशनल बास्केटबाल प्रतियोगिता की जिम्मेदारी देकर देवभूमि को गौरवान्वित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed