फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Studies to begin from the very first day of schools reopening after winter vacations; Directorate issues inst

हिमाचल: शीतकालीन छुट्टियों के बाद पहले दिन से शुरू होगी पढ़ाई, औचक निरीक्षण करेंगे अधिकारी

Tue, 03 Feb 2026 04:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Feb 2026 04:20 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से सर्दियों की छुट्टियों वाले स्कूलों के लिए शैक्षणिक कामकाज को लेकर मंगलवार को सभी उप शिक्षा निदेशकों को निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
Studies to begin from the very first day of schools reopening after winter vacations; Directorate issues inst
हिमाचल के सरकारी स्कूल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शीतकालीन अवकाश के बाद 12 फरवरी से दोबारा खुलने वाले सभी विंटर क्लोजिंग स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां पहले ही दिन से शुरू करना अनिवार्य होगा। शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि स्कूल खुलने के बाद किसी भी तरह का समय बर्बाद नहीं किया जाएगा और पढ़ाई-लिखाई में देरी बर्दाश्त नहीं होगी। विद्यार्थियों को पूरे शैक्षणिक समय का लाभ मिलना चाहिए, इसके लिए शिक्षण-प्रशिक्षण प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए।

विज्ञापन

स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि सर्दियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही कक्षाएं नियमित रूप से लगनी चाहिए। किसी भी स्कूल में पहले दिन औपचारिकताओं, बैठकों या अन्य गैर-शैक्षणिक गतिविधियों के नाम पर पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। निर्देशों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए फरवरी में स्कूलों का निरीक्षण करने का फैसला लिया गया है। उपनिदेशक कार्यालयों के अधिकारी, कॉम्प्लेक्स स्कूलों के प्रधानाचार्य और संबंधित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी स्कूलों का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान यह देखा जाएगा कि स्कूल पूरी तरह कार्यात्मक हैं या नहीं और कक्षाओं में वास्तविक रूप से शिक्षण कार्य शुरू हुआ है या नहीं। सभी उप निदेशकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यह आदेश संबंधित सभी अधिकारियों, स्कूल प्रमुखों और फील्ड स्टाफ तक तुरंत पहुंचाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। शिक्षा निदेशक ने कहा कि सर्दियों के लंबे अवकाश के कारण पहले ही शैक्षणिक समय प्रभावित होता है। ऐसे में स्कूल खुलने के बाद एक-एक दिन बेहद महत्वपूर्ण है। पहले दिन से पढ़ाई शुरू होने से न केवल पाठ्यक्रम समय पर पूरा होगा, बल्कि विद्यार्थियों की पढ़ाई की निरंतरता भी बनी रहेगी। निदेशक ने अप्रत्यक्ष रूप से अभिभावकों से भी अपेक्षा जताई है कि वे बच्चों को पहले ही दिन स्कूल भेजें और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed