{"_id":"692306b5bfb48045fa025274","slug":"students-won-in-chess-shimla-news-c-19-sml1002-636481-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शतरंज में प्रीतम और कंवर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शतरंज में प्रीतम और कंवर ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ह्यूमन होप फाउंडेशन ने न्यू शिमला में करवाई प्रतियोगिता, 30 विद्यार्थियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। ह्यूमन होप फाउंडेशन की ओर से रविवार को न्यू शिमला में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सरकारी स्कूलों के 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंडर-12 में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न्यू शिमला के सबसे कम उम्र के 9 वर्षीय प्रीतम ओरांव ने पहला, इसी स्कूल के शगुन कुमार ने दूसरा, राजकीय उच्च विद्यालय चौड़ा मैदान की एरिक ठाकुर ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संजौली के कंवर रोहनिश सिंह ने पहला, राजकीय उत्कृष्ठ विद्यालय छोटा शिमला के सूरजकांत कुमार ने दूसरा, इसी स्कूल के सूजल ने तीसरा स्थान पाया। ह्यूमन होप फाउंडेशन के संस्थापक विक्रम कंवर ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को शतरंज खेलने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना था। बताया कि शतरंज को इसलिए चुना गया, क्योंकि यह बच्चों की एकाग्रता, तार्किक सोच और समस्या-समाधान क्षमता को मजबूत करता है। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और विजेताओं को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोकेंद्र हेत्ता, मेधावी नौटियाल, नूपुर ठाकुर, शुभम ठाकुर, तुषार शर्मा और गोलू मौजूद रहे।