फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Students will study through TV devices in 1465 schools without internet

Himachal: बिना इंटरनेट के 1465 स्कूलों में टीवी डिवाइस से पढ़ाई करेंगे विद्यार्थी

Wed, 07 Aug 2024 11:11 AM IST
Krishan Singh बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Aug 2024 11:11 AM IST
सार

प्रदेश के 1465 स्कूलों में नौनिहाल अब मस्ती का पिटारा, कौन बनेगा करोड़पति प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कठिन विषयों को आसानी से पढ़ सकेंगे।

विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 1465 स्कूलों में नौनिहाल अब मस्ती का पिटारा, कौन बनेगा करोड़पति प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कठिन विषयों को आसानी से पढ़ सकेंगे। स्कूलों में शिक्षक इंटरनेट के बिना टीवी डिवाइस के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ा सकेंगे। संपर्क फाउंडेशन ने सभी स्कूलों में यह कार्यक्रम लॉन्च किया है। पूर्व में सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को इन संपर्क टीवी डिवाइसों में कॉर्टून के माध्यम से विभिन्न पाठ्यक्रम पढ़ाए जाते थे, लेकिन अब विद्यार्थियों का भयमुक्त वातावरण में मूल्यांकन करने के लिए डिवाइस में अतिरिक्त विषय शामिल किए हैं, ताकि विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के जरिये पाठ्यक्रम दोहराने की सुविधा मिल सके।

विज्ञापन


संपर्क फाउंडेशन ने समग्र शिक्षा के साथ प्रदेश के 1465 स्कूलों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निशुल्क संपर्क टीवी डिवाइस बांटे हैं।  इन डिवाइसों में पहले कॉर्टून और एनिमेशन के माध्यम से प्री-प्राइमरी और पांचवीं तथा छठी से आठवीं कक्षा तक का पाठ्यक्रम उपलब्ध था। विद्यार्थियों को रोचकता के साथ ज्ञान देने के लिए अब फाउंडेशन ने डिवाइसों में कौन बनेगा करोड़पति प्रतियोगिता, मस्टी का पिटारा, दिमागी खेल सहित अन्य प्रतियोगिताओं को जोड़ा है।  इनके माध्यम से विद्यार्थी प्रश्नों के उत्तर देकर पाठ्यक्रम को दोहरा सकेंगे। प्रतियोगिता में 80 फीसदी जवाब देने के बाद विद्यार्थियों को 20 फीसदी पाठ्यक्रम को दोहराने के लिए अलग से प्रतियोगिता के चरण दिए जाएंगे, जिससे विद्यार्थी रोचक और प्रतिस्पर्धा की भावना से प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। 

विज्ञापन

स्कूलों को दी डिवाइस किट और पेन ड्राइव 
प्रदेश में मौसम की अनुकूलता और भौगोलिक परिस्थतियों को देखते हुए संपर्क फाउंडेशन ने संपर्क डिवाइस किटों के साथ एक पेन ड्राइव प्रदान की है, जो बिना इंटरनेट के विद्यार्थियों को कॉर्टून, एनिमेशन सहित गीत-संगीत के माध्यम से पढ़ाई करने में सहायता करेगी। टीवी डिवाइसों के साथ फाउंडेशन ने सरकारी स्कूलों को पेनड्राइव प्रदान की है।

विद्यार्थियों को खेल-खेल के माध्यम से पढ़ाई और कठिन विषयों को आसानी से समझाने के लिए संपर्क फाउंडेशन ने मस्ती का पिटारा से कौन बनेगा करोड़पति प्रतियोगिताओं को डिवाइस में एड किया है। इससे भयमुक्त वातावरण में विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जा सकेगा। - राजन, प्रदेश समन्वयक, संपर्क फाउंडेशन।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed