फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Students will now get fruits with mid-day meal in schools

MDM Scheme: हिमाचल के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील के साथ विद्यार्थियों को मिलेंगे अब फल

Tue, 21 Jun 2022 02:21 PM IST
Krishan Singh बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jun 2022 02:21 PM IST
सार

 प्रधानमंत्री पोषण अभियान में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्वस्थ रखने के मिड-डे मिल मेन्यू में पोषक आहार के साथ अब फलों को भी शामिल किया जाएगा। प्री-प्राइमरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को उचित पोषण आहार दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Students will now get fruits with mid-day meal in schools
एमडीएम में मिलेंगे फल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को दोपहर भोजन के साथ अब फल भी दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री पोषण अभियान में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्वस्थ रखने के मिड-डे मिल मेन्यू में पोषक आहार के साथ अब फलों को भी शामिल किया जाएगा। प्री-प्राइमरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को उचित पोषण आहार दिया जाएगा। स्कूलों में दोपहर भोजन में दाल-चावल, खिचड़ी, मीठा भात परोसा जाता है। मिड-डे मिल के मेन्यू में केला, आम, तरबूज सहित अन्य फलों को शामिल किया जाएगा। स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद बच्चों के दोपहर के भोजन के मेन्यू में फल शामिल होंगे। 

विज्ञापन


इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हमीरपुर में 475 प्राथमिक, 114 माध्यमिक पाठशालाएं हैं, जहां बच्चों को मिड-डे मील मिलता है। जबकि प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए सरकार की ओर से मिड डे मील के लिए बजट का प्रावधान नहीं है। स्कूलों में शिक्षकों को ही अपनी जेब से प्री प्राइमरी कक्षा के लिए भोजन का राशन उपलब्ध करवना पड़ रहा है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक संजय ठाकुर का कहना है कि पीएम पोषण योजना में स्कूलों में भोजन के साथ फलों, पोषक तत्वों को शामिल करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ताकि बच्चों को सही मात्रा में पोषक तत्व, विटामिन उपलब्ध करवाए जा सके ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed