फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Students will have to take time on phone from the teacher to come to school in himachal

विद्यार्थियों को स्कूल आने के लिए शिक्षक से फोन पर लेना होगा समय

Sat, 26 Sep 2020 11:04 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Sep 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
Students will have to take time on phone from the teacher to come to school in himachal
उच्च शिक्षा निदेशालय

स्कूलों में शिक्षकों से गाइडेंस लेने के लिए आने वाले नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अब स्कूल आने से पहले शिक्षकों से फोन पर समय लेना होगा। स्कूलों में भीड़ एकत्र होने से रोकने को उच्च शिक्षा निदेशालय ने यह नई व्यवस्था की है। दिए गए समय के अनुसार ही स्कूलों में रोजाना सिटिंग प्लान भी तैयार होगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना संकट के बीच स्कूलों में बहुत अधिक संख्या में बच्चे एक साथ एकत्र न हो जाएं, इसके लिए विद्यार्थियों को स्कूल आने से पहले संबंधित शिक्षक से फोन पर संपर्क करने को कहा गया है।

विज्ञापन


संबंधित शिक्षक देखेंगे कि कितने बच्चों के फोन आए हैं। उस आधार पर ही अलग-अलग समय में उन्हें आने को कहा जाएगा। इससे बच्चों को स्कूल में आकर शिक्षक को ढूंढने के लिए भटकना भी नहीं पड़ेगा। नई व्यवस्था से स्कूल स्टाफ को अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभिभावक स्वयं भी नजर रखे कि बच्चे सीधे स्कूल ही आएं और वापस सीधे घर ही जाएं। निदेशक ने बताया कि फर्स्ट टर्म परीक्षाओं का मूल्यांकन जारी है। जल्द ही परिणाम तैयार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन


कॉलेजों में परीक्षाएं हुई तो 15 से 20 दिन पहले देंगे सूचना
उच्च शिक्षा निदेशक ने बताया कि अभी कॉलेजों में फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं लेने को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। यूजीसी की ओर से जारी नए शेड्यूल भी इसका उल्लेख नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से इस बाबत निर्देश मिलते ही आगामी फैसला लिया जाएगा। विद्यार्थियों को परीक्षाएं होने की सूचना कम से कम 15 से 20 दिन पहले दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाइडेंस लेने चार दिन में 24 हजार विद्यार्थी आए स्कूल

 हिमाचल में शिक्षकों से गाइडेंस लेने के लिए स्कूल खुलते ही चार दिन के भीतर 23 हजार 953 विद्यार्थी स्कूलों में आए हैं। 21 सितंबर से केंद्र सरकार ने गाइडेंस लेने के लिए नौवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को आने की मंजूरी दी थी।

21 से 24 सितंबर तक सभी जिलों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 23 हजार 953 विद्यार्थियों ने स्कूलों में आकर परामर्श लिया। इस दौरान 49 हजार 955 शिक्षकों-गैर शिक्षकों ने भी हाजिरी भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed