Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students will get training in solar energy and accounting.

Shimla News: छात्रों को मिलेगा सौर ऊर्जा और लेखांकन का प्रशिक्षण

Wed, 25 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Students will get training in solar energy and accounting.
अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को एचपीयू पीएम विकास योजना के तहत दिलाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

फोटोवोल्टिक, टेक्नीशियन और अकाउंटिंग का मिलेगा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में 300 अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को सीधे रोजगार से जुड़े कौशल सिखाने की तैयारी है। परियोजना के तहत सोलर फोटोवोल्टिक साइट सर्वे असिस्टेंट, सोलर पीवी मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन और सर्टिफिकेट इन अकाउंटिंग टेक्नीशियन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने टीम के साथ समीक्षा बैठक की।

पीएम विकास योजना के तहत स्वीकृत 79.70 लाख रुपये की परियोजना में तीनों कोर्सों को इस तरह तैयार किया है कि प्रशिक्षण के बाद छात्र सीधे रोजगार के लिए तैयार हो सकें। सोलर फोटोवोल्टिक साइट सर्वे असिस्टेंट के तहत छात्र साइट चयन, फील्ड सर्वे, धूप की उपलब्धता का आकलन, दिशा और छाया विश्लेषण के साथ तकनीकी रिपोर्ट तैयार करना सीखेंगे। इससे वह सोलर कंपनियों में साइट सर्वेयर या फील्ड असिस्टेंट के रूप में काम कर सकेंगे।
विज्ञापन

सोलर पीवी मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन कोर्स में सोलर पैनल निर्माण, असेंबली, वायरिंग, इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस की पूरी प्रक्रिया सिखाई जाएगी। इसके बाद छात्र मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, इंस्टॉलेशन कंपनियों या तकनीकी सेवा क्षेत्र में रोजगार पा सकते हैं। सर्टिफिकेट इन अकाउंटिंग टेक्नीशियन के तहत छात्रों को बहीखाता, बिलिंग, कर संबंधी आधारभूत जानकारी और वित्तीय प्रबंधन के व्यावहारिक कौशल सिखाए जाएंगे। इससे वह अकाउंट असिस्टेंट, ऑफिस अकाउंटेंट और निजी संस्थानों में वित्तीय सहायक के रूप में कार्य कर सकेंगे। लेकर कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने परियोजना टीम के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पहल केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि विद्यार्थियों को उद्योगों की जरूरत के अनुसार व्यावहारिक कौशल देने पर जोर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे कोर्स भविष्य के रोजगार बाजार में छात्रों की प्रतिस्पर्धा को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशिक्षण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण हो : सिंह
बैठक में कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने परियोजना टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए रसायन विभाग के डॉ. रमेश ठाकुर के नेतृत्व को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा हो ताकि छात्रों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। विवि प्रशासन का मानना है कि यह पहल परिसर में कौशल आधारित शिक्षा को नई दिशा देगी और छात्रों को पारंपरिक डिग्री के साथ रोजगारोन्मुखी क्षमता से लैस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article