फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Students will get 50-50 rupees for scoring more than 80 percent

80 फीसदी से अधिक अंक लाने पर विद्यार्थियों को मिलेंगे 50-50 रुपये

Sat, 05 Sep 2020 02:12 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Sep 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Students will get 50-50 rupees for scoring more than 80 percent
विद्यार्थी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छठी से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को 80 फीसदी से अधिक अंक लाने पर प्रति विषय 50-50 रुपये दिए जाएंगे। छठी से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों का हर सप्ताह ज्ञान जांचने को शिक्षा विभाग ने एक नई योजना बनाई है।

विज्ञापन


ओरविंदो सोसायटी के साथ मिलकर समग्र शिक्षा अभियान (एसएसए) का राज्य परियोजना कार्यालय हर सप्ताह विद्यार्थियों की विभिन्न विषयों में ऑनलाइन परीक्षा लेगा। इस परीक्षा में छात्रों से बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाएंगे। ऑनलाइन टेस्ट के लिए सोसायटी ही ओरो नाम से मोबाइल एप उपलब्ध करवाएगी। ऐसे में विद्यार्थियों के पास महीने में 2000 रुपये कमाने का मौका होगा।
विज्ञापन


अगले सप्ताह से प्रदेश के सरकारी स्कूलों की ऑनलाइन पढ़ाई में यह व्यवस्था जुड़ने जा रही है। परीक्षा पूरी करने के लिए समय निर्धारित होगा। पहले सवाल का जवाब देने के बाद ही अगला सवाल खुलेगा। एक माह में चार दिन यह विशेष परीक्षा ली जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन


। जिस भी विद्यार्थी के इस परीक्षा में प्रति विषय अस्सी फीसदी से अधिक अंक आएंगे, उसे ओरविंदो सोसायटी प्रति विषय पचास रुपये का पुरस्कार देगी। इससे बच्चों में कोरोना संकट के बीच पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। घर बैठे अपने ज्ञान से बच्चे पैसा भी कमा सकेंगे। 


 इसको लेकर तैयारी लगभग पूरी हो गई है। अभी तक पढ़ाए सिलेबस से ही इस विशेष टेस्ट में सवाल पूछे जाएंगे। सवालों के जवाब देने के लिए विकल्प दिए जाएंगे। बच्चों को सही विकल्प चुनना होगा। - आशीष कोहली, परियोजना निदेशक, एसएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed